– खाचरौद नाका-जावरा खाचरौद रोड पर पुलिस की कार्रवाई, 03 पेटी प्लेन शराब, 01 पेटी मसाला शराब, 01 पेटी 8 पीएम अंग्रेजी शराब और 06 पेटी वियर्स शराब बरामद
जावरा। अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ जावरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पेटी अवैध शराब से भरी अल्टो कार जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शराब और वाहन सहित करीब 1 लाख 98 हजार रुपये का माल बरामद किया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा –
पुलिस के अनुसार 7 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अल्टो कार में अवैध शराब लेकर खाचरौद नाका, जावरा खाचरौद रोड की ओर से गुजरने वाले हैं। सूचना पर जावरा शहर थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध अल्टो कार क्रमांक एमपी 07 सीजे 2904 को रोककर तलाशी ली गई। कार से कुल 11 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।
अलग-अलग प्रकार की शराब बरामद –
पुलिस ने कार से 03 पेटी प्लेन शराब, 01 पेटी मसाला शराब, 01 पेटी 8 पीएम अंग्रेजी शराब और 06 पेटी वियर्स शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 48 हजार रुपये बताई गई है, जबकि शराब परिवहन में इस्तेमाल अल्टो कार की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये आंकी गई है।
दो आरोपी गिरफ्तार –
पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में महेश सिंह, पिता प्रताप सिंह जाति राजपूत (22), निवासी ग्राम राजाखेड़ी, थाना जावरा तथा धर्मेन्द्र सिंह, पिता विक्रम सिंह राजपूत (28), निवासी ग्राम उकेडिय़ा, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा शामिल हैं।
अवैध शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज –
थाना प्रभारी दीपक मंडलोई ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से अवैध शराब के स्रोत और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इस संबंध में पूछताछ कर रही है।
इनकी रही कार्रवाई में भूमिका –
कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपक कुमार मंडलोई, उनि राकेश मेहरा, उनि ओम राठौर, सउनि सलीम खान, प्र.आर. जाफिर खान, आरक्षक नारायण सिंह, आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक राजेश पवार, आरक्षक सुमुख सिंह, आरक्षक दीपक यादव और आरक्षक अर्जुन थाना जावरा शहर की भूमिका रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

