• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सरवन में शासकीय जमीन पर गांजे की खेती पकड़ी, 2,948 पौधे जब्त; आरोपियों की तलाश शुरू

October 1, 2026

रतलाम के 2 पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार

October 1, 2026

Ratlam Police Transfer: एसपी अमित कुमार ने 11 निरीक्षकों के किए तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी

October 1, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, October 1
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित, सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान
जावरा

जावरा में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित, सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

EditorBy EditorOctober 1, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– सेवा संकल्प अभियान के तहत नया मालीपुरा मठ मंदिर में आयोजन, पोषण टोकरी व हितलाभ वितरण के साथ पोषण प्रदर्शनी भी लगी
जावरा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘आंगन मिलन सेवाÓ कार्यक्रम का आयोजन नया मालीपुरा स्थित मठ मंदिर में किया गया। कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता एवं जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
परियोजना अधिकारी अंकिता पाटीदार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कुपोषित बच्चों को पोषण टोकरी वितरित की गई। फैंसी ड्रेस में आए बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए गए। वहीं लाड़ली लक्ष्मी योजना की लाभार्थियों को हितलाभ वितरित किया गया। मेरी कहानी सफलता योजना के लाभार्थियों से मुख्य अतिथियों ने संवाद भी किया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।सांसद सुधीर गुप्ता ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना की –
मुख्य अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनवाड़ी बहनें सेवा कार्य कर रही हैं और उनका उद्देश्य भावी पीढ़ी को सही तरीके से विकसित करना है। उन्होंने कहा कि आज कई माताएं अपने बच्चों को पिज्जा और बर्गर जैसे खाद्य पदार्थ खिलाती हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाई गई पोषण व्यंजन प्रदर्शनी से प्रेरणा लेकर यदि माताएं अपने बच्चों को पौष्टिक व्यंजन खिलाएं तो बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा।विधायक डॉ. पांडेय बोले—मां पहली गुरु, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका –
कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कहा कि मां बच्चे की पहली गुरु होती है, जो उसके शिक्षा, स्वास्थ्य एवं संस्कार को अच्छी तरह समझती है। इसी प्रकार आंगनवाड़ी माता-बहनें भी नन्हे बच्चों के भविष्य की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर दस्तक देकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मिलेट्स एवं पौष्टिक सामग्री से तैयार व्यंजनों की प्रदर्शनी –
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मिलेट्स एवं अन्य पौष्टिक चीजों से तैयार सामग्री की पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। प्रदर्शनी के माध्यम से दैनिक आहार में पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने का संदेश दिया गया।ये रहे मौजूद –
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, जिला महामंत्री महेश सोनी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, कीर्तिशरण सिंह, शिवेंद्र माथुर, वार्ड पार्षद सोनू चन्द्रप्रकाश सोलंकी, अनिल मोदी, तन्मय सोनी, नन्द किशोर माहावर, घनश्याम सोलंकी, शरद डुगरवाल, देवेंद्र शर्मा, इफ्तेखार पठान, मनोहर पांचाल, अजय सकलेचा के साथ भाजपा के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथही अनुविभागीय अधिकारी कृष्णपाल सिंह बघेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंद्रशेखर सोनी, महिला एवं बाल विकास विभाग से पंकज कुँवर राणावत, सीमा कुरैशी, जगदीश चन्द्र मौर्य, अरविन्द पण्ड्या, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री महेश सोनी ने किया। आभार पार्षद सोनू सोलंकी ने माना।

Post Views: 5
#jaora news today #MLADrrajendrapandey #MP SUDHIR Gupta
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

रतलाम के 2 पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार

October 1, 2026

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

September 29, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

सरवन में शासकीय जमीन पर गांजे की खेती पकड़ी, 2,948 पौधे जब्त; आरोपियों की तलाश शुरू

By EditorOctober 1, 2026

– उण्डेर में शासकीय भूमि पर कपास-मक्का की फसल के बीच हो रही थी गांजे…

रतलाम के 2 पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार

October 1, 2026

Ratlam Police Transfer: एसपी अमित कुमार ने 11 निरीक्षकों के किए तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी

October 1, 2026

जावरा में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित, सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

October 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

सरवन में शासकीय जमीन पर गांजे की खेती पकड़ी, 2,948 पौधे जब्त; आरोपियों की तलाश शुरू

October 1, 2026

रतलाम के 2 पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार

October 1, 2026

Ratlam Police Transfer: एसपी अमित कुमार ने 11 निरीक्षकों के किए तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी

October 1, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.