– राजेन्द्र श्रोत्रिय ने कहा—शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माता, वर्तमान समय में शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण
जावरा। शिक्षक समाज और राष्ट्र का निर्माता है। शिक्षक के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। हमारी संस्कृति में गुरु को भगवान से भी बड़ा स्थान दिया गया है। एक इंजीनियर की गलती से एक भवन खराब हो सकता है, एक कुम्हार की गलती से एक मटका खराब हो सकता है, लेकिन एक शिक्षक की गलती से पूरी पीढ़ी प्रभावित हो सकती है। वर्तमान समय में शिक्षकों के सामने अनेक चुनौतियां हैं, ऐसे में उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
उक्त विचार राजेन्द्र श्रोत्रिय ने माधवानंद एकेडमी में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गुरुजनों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर शिक्षकों के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय परिवार ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय के प्राचार्य मनीष शर्मा ने दी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

