– जावरा पब्लिक स्कूल के ईशान, आदित्य, प्रियांशी, ऊर्जा और प्रणल ने हासिल की उपलब्धि
– 3 सितंबर को उज्जैन में संभाग स्तरीय मुकाबला
जावरा। जावरा पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली शतरंज खिलाडिय़ों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के पाँच खिलाडिय़ों का चयन संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी 3 सितंबर 2026 को उज्जैन में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाडिय़ों के साथ मुकाबला करेंगे।
विद्यालय की ओर से संभाग स्तर के लिए चयनित खिलाडिय़ों में ईशान वर्मा, आदित्य रावल, प्रियांशी, ऊर्जा चावला एवं प्रणल व्यास शामिल हैं। इन खिलाडिय़ों ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। अब संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। ऐसे में जावरा पब्लिक स्कूल के चयनित खिलाडिय़ों के पास राज्य स्तर पर विद्यालय और जावरा का नाम रोशन करने का शानदार अवसर है।
प्राचार्य डॉ मूणत ने दी बधाई –
खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. पीयूष मूणत ने सभी चयनित खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें संभाग स्तर पर आत्मविश्वास के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने भी पाँचों खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय प्रबंधन को उम्मीद है कि खिलाड़ी अपनी मेहनत, लगन और रणनीतिक कौशल के दम पर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

