• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

October 10, 2026

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, October 11
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»“सैंपल लैब में, मिठाई बाजार में! रिपोर्ट आने तक निकल जाएगा त्योहार, फिर अमानक मिठाई पर कार्रवाई का क्या मतलब ? “
जावरा

“सैंपल लैब में, मिठाई बाजार में! रिपोर्ट आने तक निकल जाएगा त्योहार, फिर अमानक मिठाई पर कार्रवाई का क्या मतलब ? “

EditorBy EditorAugust 26, 2026Updated:August 26, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– त्योहार से पहले मावे और मिठाइयों के सैंपल, रिपोर्ट आएगी तब तक क्या बचेगा ?
– जावरा, बाजना और आलोट में खाद्य विभाग की कार्रवाई; कई दुकानों से नमूने लिए, आलोट में घरेलू गैस सिलेंडर भी जब्त
जावरा/रतलाम। जिले में त्योहार से ठीक पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है। जावरा, बाजना और आलोट में मिठाई एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। जावरा में मिलावट की आशंका पर 40 किलो मावा जब्त किया गया, जबकि आलोट में एक मिठाई दुकान से घरेलू गैस सिलेंडर भी जब्त किया गया। कार्रवाई निश्चित तौर पर जरूरी है, लेकिन इसी के साथ एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो रहा है—त्योहार से ठीक पहले लिए जा रहे इन सैंपलों की जांच रिपोर्ट आखिर कब आएगी और तब तक क्या होगा? और तब तक तो इसी मावे से बनी मिठाई जनता खा चुकी होगी और त्यौहार समाप्त हो चुका होगा।
जावरा में 40 किलो मावा जब्त, पांच नमूने लिए –
जावरा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश गौड़ द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। शहर के हंगामा चौक स्थित शिवरंजनी रेस्टोरेंट से मावा, गुलाब जामुन एवं दूध के नमूने लिए गए। वहीं मिलावट की शंका के आधार पर 40 किलो मावा जब्त कर मोहित अरोड़ा की अभिरक्षा में दिया गया। इसके बाद पिपली बाजार स्थित अरोड़ा मिष्ठान भंडार से केसर बर्फी एवं सेव के नमूने लिए गए। कुल पांच नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। विभाग के अनुसार रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।बाजना में तीन प्रतिष्ठानों से नमूने –
बाजना में भी प्रशासनिक दल द्वारा मिठाई दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया ने कर्नाटक चौराहा स्थित कामतानाथ रेस्टोरेंट से मावा बर्फी, मोरवी स्वीट्स एंड बेकरी से उत्सव सोन पपड़ी तथा राजपूत मोहल्ला स्थित जैन स्वीट्स से मिल्क केक एवं सेव के नमूने लिए। दुकानदारों को प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने तथा उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों का ही निर्माण और विक्रय करने के निर्देश दिए गए।आलोट में मिठाइयों के नमूने, घरेलू गैस सिलेंडर जब्त –
आलोट में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया। कारगिल चौराहा स्थित जोधपुर स्वीट्स से घी, मिठाई, घेवर, सोन पपड़ी एवं रसगुल्ला के नमूने लिए गए। वहीं संजय चौक स्थित श्री बीकानेर मिष्ठान भंडार से मिठाई, पेड़े, सोन पपड़ी एवं रसगुल्ला के नमूने लिए गए। कार्रवाई के दौरान श्री बीकानेर मिष्ठान भंडार से घरेलू गैस सिलेंडर भी जब्त किया गया।लेकिन सबसे बड़ा सवाल—रिपोर्ट आने तक क्या होगा ? –
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद अब सबसे महत्वपूर्ण सवाल जांच रिपोर्ट को लेकर है। सैंपल प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट आने में कितना समय लगेगा, यह स्पष्ट नहीं है। त्योहारों के दौरान मावा और मिठाइयों की बिक्री कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में यदि किसी सैंपल की रिपोर्ट अमानक आती है, तो तब तक संबंधित मावे से मिठाइयां तैयार होकर बिक चुकी होंगी। संभव है कि बड़ी संख्या में लोग उन्हें खा भी चुके हों और त्योहार भी समाप्त हो चुका हो। फिर सवाल उठेगा कि अमानक खाद्य पदार्थ पर रिपोर्ट आने के बाद की गई कार्रवाई आम उपभोक्ता को हुए संभावित नुकसान की भरपाई कैसे करेगी ?
सैंपलिंग से आगे भी जरूरी है त्वरित कार्रवाई –
सैंपल लेना और जांच कराना खाद्य सुरक्षा व्यवस्था का जरूरी हिस्सा है, लेकिन त्योहार के समय इसकी टाइमिंग और त्वरित जांच भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। यदि मौके पर किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर गंभीर संदेह है, तो केवल सैंपल लेकर रिपोर्ट का इंतजार करने के बजाय यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि संदिग्ध खाद्य पदार्थ तब तक बाजार में न पहुंचे, जब तक उसकी गुणवत्ता स्पष्ट न हो जाए। खासकर जावरा में 40 किलो मावा जब्त किए जाने के बाद यह सवाल और गंभीर हो जाता है कि यदि मावे को लेकर शंका थी तो उससे पहले तैयार की गई या आगे तैयार होने वाली मिठाइयों की निगरानी किस स्तर पर होगी ?
जनता के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी किसकी ? –
त्योहार के समय आम आदमी मिठाई खरीदते हुए यह मानकर चलता है कि बाजार में बिक रही खाद्य सामग्री सुरक्षित है। ऐसे में खाद्य विभाग की जिम्मेदारी केवल नमूने लेने तक नहीं, बल्कि अमानक और मिलावटी खाद्य पदार्थ उपभोक्ता तक पहुंचने से रोकने की भी है। अब देखना यह होगा कि जावरा, बाजना और आलोट से लिए गए इन नमूनों की रिपोर्ट कितनी जल्दी आती है और यदि कोई नमूना अमानक पाया जाता है तो विभाग की कार्रवाई कितनी प्रभावी और समयबद्ध होती है। क्योंकि रिपोर्ट आने के बाद अमानक मिठाई पर कार्रवाई करना एक बात है, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले उसे लोगों की थाली तक पहुंचने से रोकना ही असली खाद्य सुरक्षा है।

Post Views: 42
#Alot news today #Food safty #jaora news today
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

October 10, 2026

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

By EditorOctober 10, 2026

– रिंगनोद थाने के चोरी के दो मामलों में चल रहा था फरार, नीमच का…

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026

रतलाम : खेत में कपास-मक्का के बीच उगा रखा था गांजा, 127 पौधों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

October 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

October 10, 2026

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.