– पुलिस को देख क्रेटा छोड़ जंगल में भागे तस्कर, लखन मीणा समेत 4 आरोपी फरार; सप्लायर और पूरे नेटवर्क की तलाश तेज
कालूखेड़ा/जावरा। रतलाम जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में बड़ी सफलता सामने आई है। कालूखेड़ा थाना पुलिस ने 2 किलो 495 ग्राम MD ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस के मुताबिक जब्त MD की अनुमानित कीमत करीब 2.50 करोड़ रुपए है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हुंडई क्रेटा कार की कीमत करीब 20 लाख बताई गई है। इस तरह पुलिस ने कुल 2.70 करोड़ रुपए का मशरूका जब्त किया है।
नाकाबंदी देख तस्करों ने दौड़ा दी क्रेटा –
पुलिस के अनुसार 25 अगस्त को चौकी मावता प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश राठौर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लखन पिता भेरुलाल मीणा निवासी भाकरखेड़ी अपने तीन साथियों के साथ काले रंग की हुंडई क्रेटा RJ27 CP 3608 से बड़ी मात्रा में MD ड्रग्स लेकर बेहपुर-मंदसौर की तरफ से मावता होते हुए रियावन की ओर जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने रानीगांव फंटे पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध क्रेटा दिखाई दी। पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने कार को तेज रफ्तार से रियावन की ओर दौड़ा दिया।
जंगल में कार छोड़कर भागे आरोपी –
पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी क्रेटा को रियावन से चिपिया होते हुए बिलंदपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर ले गए। रास्ता खराब और उबड़-खाबड़ होने के कारण आरोपियों ने बिलंदपुर-चिपिया के जंगल क्षेत्र में कार छोड़ दी और झाडय़िों की आड़ लेकर फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के खेतों और झाडिय़ों में सघन सर्चिंग की, लेकिन अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर आरोपी भागने में सफल रहे।
ड्राइवर सीट के नीचे छिपाकर रखी थी MD –
पंचों की मौजूदगी में पुलिस ने छोड़ी गई क्रेटा की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के नीचे हरे रंग की कपड़े की थैली मिली। इसके अंदर तीन पारदर्शी प्लास्टिक की थैलियां थीं, जिनमें हल्के भूरे रंग का डल्लीनुमा/क्रिस्टलनुमा पदार्थ मिला। नियमानुसार जांच और पहचान की कार्रवाई के बाद पदार्थ रूष्ठ ड्रग्स पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल करने पर तीनों पैकेटों में कुल 2 किलो 495 ग्राम MD बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ को अलग-अलग पैक कर विधिवत सीलबंद करते हुए जब्त किया।
4 आरोपियों पर NDPS एक्ट में केस –
मामले में लखन मीणा, क्रेटा चालक और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ धारा 8/22 हृष्ठक्कस् एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में रूष्ठ ड्रग्स कहां से लाई गई थी, इसका सप्लायर कौन है, इसे किसे पहुंचाया जाना था और इसके पीछे पूरा नेटवर्क कितना बड़ा है।
2.70 करोड़ का मशरूका जब्त –
पुलिस ने रूष्ठ ड्रग्स: 2 किलो 495 ग्राम अनुमानित कीमत 2.50 करोड़ रुपए, हुंडई क्रेटा कार अनुमानित कीमत 20 लाख सहित कुल जब्त मशरूका करीब 2.70 करोड़ रुपए का जप्त किया हैं। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर लखन पिता भेरुलाल मीणा, निवासी भाकरखेड़ी, थाना कालूखेड़ा फरार, अज्ञात क्रेटा चालक व अन्य दो साथी फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश और सर्चिंग की जा रही है।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका –
कार्रवाई में थाना प्रभारी कालूखेड़ा निरीक्षक शंकरसिंह चौहान, चौकी प्रभारी मावता उप निरीक्षक दिनेश राठौर, एसआई प्रियंका चौहान, प्रधान आरक्षक विजय निनामा, आरक्षक यशवंत जाट, नितीन जोशी, हिम्मतसिंह चौहान, पवन जाट, कमलेश बुनकर, राजपालसिंह, अनिल पाटीदार, लक्ष्मणसिंह एवं महिला आरक्षक योगिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

