– जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद संभागीय प्रतियोगिताओं में करेंगे जावरा पब्लिक स्कूल का प्रतिनिधित्व
जावरा। जावरा पब्लिक स्कूल (JPS) के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों ने अपनी मेहनत, निरंतर अभ्यास और खेल कौशल के दम पर जिला स्तरीय विद्यालयीन खेल प्रतियोगिताओं में स्थान बनाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। अब ये खिलाड़ी संभाग स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 25 अगस्त 2026 को मंदसौर में संभाग स्तरीय टेबल टेनिस तथा उज्जैन में संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें JPS के चयनित खिलाड़ी विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
टेबल टेनिस में दो खिलाड़ी मैदान में –
टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विद्यालय की ओर से मास्टर महावीर पारख एवं सुश्री प्रणवी धारिवाल संभाग स्तर पर सहभागिता करेंगे। दोनों खिलाडिय़ों ने नियमित अभ्यास और बेहतर तकनीक के जरिए अपनी पहचान बनाई है।
बैडमिंटन में पांच खिलाडिय़ों की दावेदारी –
वहीं संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में JPS की ओर से सुश्री नव्या शर्मा, मास्टर सम्यक पगारिया, सुश्री मंशा सिंह चावला, मास्टर भव्य दैय्या एवं मास्टर केशव बामनिया अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास बना सफलता का आधार –
चयनित सभी खिलाडिय़ों ने अपने कोचगणों के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करते हुए खेल कौशल को निखारा है। खिलाडिय़ों की मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना उन्हें संभाग स्तर की चुनौती के लिए तैयार कर रही है। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अगले स्तर की राह भी बनाएंगे।
डायरेक्टर और प्राचार्य ने दी शुभकामनाएं –
विद्यालय के डायरेक्टर कमल मूणत एवं प्राचार्य डॉ. पीयूष मूणत ने सभी चयनित खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास और संघर्ष के जरिए सफलता प्राप्त करने का माध्यम है। हमें विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ संभाग स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। अपने लक्ष्य पर विश्वास रखें, हर अंक के लिए पूरी मेहनत करें और JPS का नाम गौरवान्वित करें।” विद्यालय परिवार ने खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि संभाग स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद ये खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपना स्थान सुनिश्चित कर विद्यालय और जावरा का नाम रोशन करेंगे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

