– खेती के कुएं से चोरी हुआ था सामान, पुलिस ने 55 हजार रुपये कीमती माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया चोरी का मामला
जावरा। जावरा शहर थाना पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो पानी की मोटर और करीब 5 मीटर कॉपर केबल बरामद की है। बरामद माल की कुल कीमत करीब 55 हजार रुपये बताई गई है।
क्या था पूरा मामला –
पुलिस के अनुसार 20 अगस्त 2026 को फरियादी श्यामसुंदर ठाकुर निवासी हिंदू छीपापुरा, जावरा ने थाना जावरा शहर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि 15 अगस्त की शाम से 20 अगस्त की सुबह के बीच अज्ञात बदमाशों ने लालाखेड़ा रोड स्थित उसके खेत के बने कमरे से पानी की पुरानी मोटर चोरी कर ली। रिपोर्ट पर थाना जावरा शहर में धारा 331(4), 305(a) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस की सक्रियता से खुला चोरी का राज –
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम विवेक कुमार लाल के निर्देशन तथा जावरा शहर सीएसपी युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपक कुमार मंडलोई की टीम ने संदिग्धों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई दो पानी की मोटर एवं 05 मीटर कॉपर केबल बरामद की।
गिरफ्तार आरोपी –
पुलिस ने मामले में बंटी उर्फ प्रकाश देवड़ा्र (24) निवासी ग्राम तेलनी नाका, थाना शिवगढ़, कन्हैयालाल उर्फ कान्हा (22), निवासी ग्राम शकरावदा, थाना सैलाना तथा फिरोज मिर्जी (38), निवासी ग्राम नीमन, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 पानी की मोटर तथा 05 मीटर कॉपर केबल बरामद की है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 55,000 रुपय आंकी गई है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका –
चोरी का खुलासा करने में थाना प्रभारी दीपक कुमार मंडलोई, उनि कमलसिंह बामनिया, प्रधान आरक्षक मुंदड़ा सातपुते, प्रधान आरक्षक जगदीशचन्द्र सहित आरक्षक नारायणसिंह, राजेश पटेल, चैनराम पाटीदार, संदीप जावद एवं आकाश परिहार की सराहनीय भूमिका रही।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

