• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, August 18
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»15 हजार रुपए मांगने के आरोप में कालूखेड़ा थाने का प्रधान आरक्षक निलंबित
क्राइम न्यूज़

15 हजार रुपए मांगने के आरोप में कालूखेड़ा थाने का प्रधान आरक्षक निलंबित

EditorBy EditorAugust 18, 2026Updated:August 18, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– फरियादी ने लगाया गंभीर आरोप—आरोपियों पर कार्रवाई के नाम पर मांगे 15 हजार
– राशि देने के बाद भी कार्रवाई नहीं; उल्टा माता-पिता पर FIR दर्ज करने का दावा,
– SP ने दिए 3 दिन में जांच रिपोर्ट के निर्देश
जावरा/कालूखेड़ा। कालूखेड़ा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक के खिलाफ गंभीर शिकायत सामने आने के बाद रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक 779 महेंद्र फतरोड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रधान आरक्षक पर फरियादी से कथित रूप से 15 हजार रुपए मांगने और राशि लेने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए गए हैं।
फरियादी ने एसपी को दी शिकायत, लगाए गंभीर आरोप –
पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत आवेदन में ग्राम चिकलाना निवासी संजय पिता देवीालाल धाकड़ ने बताया कि उसकी पत्नी का उसकी बुआ एवं मम्मी के साथ विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते 19 जुलाई 2026 की रात करीब 9 बजे घनश्याम एवं अरुण पिता जगदीश धाकड़, निवासी ग्राम नीमन, उसके घर में जबरन आए और कथित रूप से मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद संजय द्वारा कालूखेड़ा थाने पहुंचकर शिकायत की गई।
आरोपियों को जेल भेजने की बात कहकर मांगे 15 हजार ! –
शिकायत के अनुसार, थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक महेंद्र फतरोड़ ने फरियादी से कथित रूप से कहा कि आरोपियों के खिलाफ प्रकरण बनाकर उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। इसके लिए 15 हजार रुपए की मांग किए जाने का आरोप लगाया गया है। फरियादी का दावा है कि उसने मांगी गई 15 हजार रुपए की राशि दे दी, लेकिन इसके बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
कार्रवाई के बजाय माता-पिता पर FIR का आरोप –
मामले में सबसे गंभीर आरोप यह है कि शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाय उसकी माता एवं पिता के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई। इसके बाद संजय ने वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की।एसपी ने माना आरोप गंभीर, प्रधान आरक्षक निलंबित –
शिकायत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के समक्ष पहुंचने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया। आदेश में प्रधान आरक्षक महेंद्र फतरोड़ के विरुद्ध लगाए गए आरोपों को गंभीर माना गया है। इसके बाद प्रधान आरक्षक 779 महेंद्र फतरोड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र रतलाम से संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।
तीन दिन में प्राथमिक जांच रिपोर्ट के निर्देश –
पुलिस अधीक्षक ने मामले की प्राथमिक जांच के लिए सीएसपी जावरा को निर्देशित किया है। आदेश के अनुसार प्रधान आरक्षक महेंद्र फतरोड़ एवं अन्य दोषी अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध प्राथमिक जांच कर तीन दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा।
जांच रिपोर्ट के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई –
फिलहाल पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए 15 हजार रुपए मांगने, राशि लेने और आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करने के आरोपों में कितनी सच्चाई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

Post Views: 17
#jaora news today #kalukheda #MPPOLICE #spratlam #suspand
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026
Don't Miss
जावरा

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

By EditorAugust 18, 2026

– भव्य वर्मा, भव्य ललवानी एवं अब्दुल कादिर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में दिखा रहे खेल…

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026

15 हजार रुपए मांगने के आरोप में कालूखेड़ा थाने का प्रधान आरक्षक निलंबित

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.