– कश्मीरी गली स्थित विद्यालय में हुआ आयोजन
जावरा। कश्मीरी गली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विद्या भारती मालवा प्रांत के संगठन मंत्री योगेश शर्मा का प्रवास हुआ। प्रार्थना एवं वंदना सत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान योगेश शर्मा के साथ विभाग समन्वयक विष्णु श्रोत्रिय, सचिव तन्मय सोनी एवं समिति सदस्य बंशीलाल पोरवाल का परिचय विद्यालय के कोषाध्यक्ष शीतल चौरडय़िा ने करवाया।
प्रधानाचार्य शीला जैन दीदी, आचार्य महेश पाटीदार एवं सचिन राठौड़ ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री तनु दैया ने किया। वंदना सत्र में संगठन मंत्री योगेश शर्मा ने भैया-बहनों से आत्मीय संवाद करते हुए दैनिक जीवन में संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रात:काल उठते ही ‘प्रात: स्मरणम्Ó के माध्यम से हस्त दर्शन एवं भूमि क्षमा याचना करने, घर के सभी बड़ों के चरण स्पर्श कर प्रणाम करने, नियमित व्यायाम एवं सूर्य नमस्कार करने तथा घर का बना पौष्टिक भोजन करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने बच्चों को बाहर का भोजन करने से बचने की सलाह भी दी। इसके पश्चात भैया-बहनों को पृथक रूप से वंदना एवं प्रार्थना का संगीतमय अभ्यास करवाया गया तथा आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
कक्षा-कक्ष एवं शिशु वाटिका का किया अवलोकन –
योगेश शर्मा ने विद्यालय के कक्षा-कक्षों का अवलोकन कर शिक्षण व्यवस्था एवं विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों का निरीक्षण किया। शिशु वाटिका में खेल-खेल में शिक्षा की गतिविधियों को देखा और नन्हे भैया-बहनों से आत्मीय संवाद किया। विद्यालय के आचार्य एवं दीदी के साथ शैक्षिक विषयों पर सार्थक चर्चा करते हुए उन्होंने पंचपदी पाठ योजना के अनुसार भारतीयता की शिक्षा देने, विद्यार्थियों को धर्म एवं संस्कृति से जोडऩे तथा अंग्रेजी के साथ मातृभाषा, हिंदी एवं संस्कृत भाषा का ज्ञान देने पर जोर दिया।
आचार्य श्रृद्धा का केन्द्र होता हैं –
उन्होंने कहा कि आचार्य श्रद्धा का केंद्र होता है। अच्छा आचरण करने वाला आचार्य ही विद्यार्थियों के जीवन का निर्माण कर सकता है। उन्होंने विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, संस्कार पक्ष, नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास तथा वर्तमान समय की चुनौतियों जैसे विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
विद्या भारती के उद्देश्य बताए –
योगेश शर्मा ने बताया कि विद्या भारती अखिल भारतीय शैक्षणिक संगठन है, जो शिक्षा के क्षेत्र में व्याप्त दोषों को दूर कर अच्छे समाज एवं राष्ट्र के निर्माण की दिशा में कार्य करता है। इसी योजना एवं विचार के अनुरूप सरस्वती शिशु मंदिरों का संचालन किया जाता है। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर समाज आधारित विद्यालय हैं। इनसे जुड़े समिति सदस्य, आचार्य-दीदी, भैया-बहिन एवं अभिभावक सहित सभी विद्या भारती के कार्यकर्ता हैं और समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
प्रबंध कार्यकारिणी के साथ बैठक –
प्रवास के दौरान प्रबंध कार्यकारिणी के साथ बैठक भी आयोजित की गई। संगठन मंत्री योगेश शर्मा ने विभाग समन्वयक विष्णु श्रोत्रिय के साथ विवेक भारती शिक्षण समिति के अध्यक्ष अजीत चत्तर, उपाध्यक्ष राधेश्याम पोरवाल, सचिव तन्मय सोनी, कोषाध्यक्ष शीतल चौरडिय़ा, वरिष्ठ समिति सदस्य अनिल पावेचा एवं बंशीलाल पोरवाल, प्रधानाचार्य शीला जैन तथा प्राचार्य रेणुबाला शर्मा के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों की गुणवत्ता, संस्कार, अनुशासन एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अंत में सचिव तन्मय सोनी ने पूरे दिवस हुए कार्यक्रम, उद्बोधन एवं मार्गदर्शन के लिए संगठन मंत्री योगेश शर्मा सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कल्याण मंत्र के साथ योगेश शर्मा का प्रवास संपन्न हुआ।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

