• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

65 हजार रुपए भाड़ा न देने का आरोप, ट्रक चालक ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

August 5, 2026

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न

August 5, 2026

रतलाम के सिंदूरकिया में 20 वर्षीय युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या; शव रखकर परिजनों ने किया फोरलेन जाम

August 4, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, August 5
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न
जावरा

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न

EditorBy EditorAugust 5, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– हेड बॉय स्पर्श कोठारी व हेड गर्ल आशी चंचलानी सहित नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने संभाली जिम्मेदारी, नेतृत्व और अनुशासन का लिया संकल्प
जावरा। स्थानीय सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल, जावरा में बुधवार को छात्र परिषद (स्टूडेंट्स कैबिनेट) 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और सेवा भाव का विकास करना रहा। कार्यक्रम में ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो देश के भावी नेतृत्व की नींव रखी जा रही हो।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, माँ शारदा की वंदना तथा विद्यालय बैंड की स्वागत धुन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय ध्वज एवं हाउस फ्लैग्स के साथ छात्र-छात्राओं के अनुशासित मार्च पास्ट ने सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने नृत्य एवं संगीत की आकर्षक प्रस्तुति देकर उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की खूब तालियां बटोरीं।
चार चरणों की प्रक्रिया के बाद हुआ चयन –
विद्यालय के उपप्राचार्य शालीन जोशी ने बताया कि छात्र परिषद के चयन के लिए लिखित परीक्षा, समूह चर्चा, तात्कालिक भाषण और व्यक्तिगत साक्षात्कार जैसे चार चरणों की पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, प्रस्तुतीकरण कौशल और दायित्वबोध का मूल्यांकन किया गया।
स्पर्श कोठारी हेड बॉय, आशाी बनी हेड गर्ल –
छात्र परिषद में स्पर्श कोठारी को हेड बॉय एवं आशी चंचलानी को हेड गर्ल चुना गया। वहीं हितार्थ जैन वाइस हेड बॉय तथा रिद्धिमा भारतीय वाइस हेड गर्ल बनीं। इसके अलावा विभिन्न हाउस, स्पोर्ट्स तथा क्लबों के लिए भी छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नेतृत्व केवल पद नहीं, सेवा और जिम्मेदारी का अवसर –
विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर देवेंद्र मूणत ने अपने संबोधन में कहा कि नेतृत्व केवल पद नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का अवसर है। आज के विद्यार्थी ही भविष्य के समाज निर्माता हैं, इसलिए उनमें नैतिकता, राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व के गुणों का विकास आवश्यक है। प्राचार्य भाविक मूणत ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में नेतृत्व की क्षमता होती है। विद्यालय का प्रयास है कि उन्हें सही मंच और अवसर देकर जिम्मेदार नागरिक बनाया जाए। वहीं एकेडमिक कॉर्डिनेटर पूर्वी मूणत ने विभिन्न हाउसों की उपयोगिता, कर्तव्यनिष्ठा तथा उनके रंगों के महत्व पर प्रकाश डाला।
बैज लगाया, सैश पहनाकर किया सम्मानित –
समारोह में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर तथा ध्वज प्रदान कर सम्मानित किया गया। खेल अधिकारी दीपेंद्र सिंह चंद्रावत ने शपथ अधिकारी के रूप में सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन वैभव चपड़ौद एवं रानू डोडिया ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं अतिथियों की उपस्थिति रही। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं गौरव की भावना से ओतप्रोत दिखाई दिया।

Post Views: 3
#Investiture Ceremony #jaora news today #sent pauls school jaora
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

65 हजार रुपए भाड़ा न देने का आरोप, ट्रक चालक ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

August 5, 2026

रतलाम के सिंदूरकिया में 20 वर्षीय युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या; शव रखकर परिजनों ने किया फोरलेन जाम

August 4, 2026

बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट ! जावरा में वाहनों की रैली, एसडीएम कार्यालय का घेराव, ‘घोड़ारोज मारने की अनुमति दो’ की उठी मांग

August 4, 2026
Don't Miss
जावरा

65 हजार रुपए भाड़ा न देने का आरोप, ट्रक चालक ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

By EditorAugust 5, 2026

– रतलाम की पन्नालाल शैतानमल फर्म पर बकाया भाड़ा रोकने, धमकाने और मानसिक प्रताडऩा का…

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न

August 5, 2026

रतलाम के सिंदूरकिया में 20 वर्षीय युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या; शव रखकर परिजनों ने किया फोरलेन जाम

August 4, 2026

बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट ! जावरा में वाहनों की रैली, एसडीएम कार्यालय का घेराव, ‘घोड़ारोज मारने की अनुमति दो’ की उठी मांग

August 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

65 हजार रुपए भाड़ा न देने का आरोप, ट्रक चालक ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

August 5, 2026

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न

August 5, 2026

रतलाम के सिंदूरकिया में 20 वर्षीय युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या; शव रखकर परिजनों ने किया फोरलेन जाम

August 4, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.