• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

181 शिकायत वापस लेने का बनाया दबाव, लोहे के पाइप से हमला करने वाले तीन आरोपियों को 3-3 साल की सजा

July 30, 2026

जावरा के वार्ड 09 में सीसी रोड निर्माण पूरा, गीता भवन चौराहे से काशीराम कॉलोनी तक आवागमन हुआ आसान

July 30, 2026

जावरा बनेगा शिक्षा का हब, सुजापुर और ढोढर में दो बालिका छात्रावासों के लिए 6.30 करोड़ की मंजूरी

July 30, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, July 30
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»181 शिकायत वापस लेने का बनाया दबाव, लोहे के पाइप से हमला करने वाले तीन आरोपियों को 3-3 साल की सजा
क्राइम न्यूज़

181 शिकायत वापस लेने का बनाया दबाव, लोहे के पाइप से हमला करने वाले तीन आरोपियों को 3-3 साल की सजा

EditorBy EditorJuly 30, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– पिपलौदा थाना क्षेत्र के कंचनखेड़ी गांव का मामला, कोर्ट ने तीनों दोषियों पर 13-13 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया
जावरा। शिकायत वापस नहीं लेने पर फरियादी और उसके परिजनों पर लोहे के पाइप से हमला करने वाले तीन आरोपियों को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए 3-3 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक आरोपी पर कुल 13,000 रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है।
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जावरा शिवानी राठौर की अदालत ने थाना पिपलौदा के अपराध क्रमांक 158/2023 में यह फैसला सुनाया। प्रकरण की पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी सुनील सिंह खेर ने की।
अभियोजन के अनुसार ग्राम कंचनखेड़ी निवासी फरियादी भंवरलाल 2023 में रात करीब 9.30 बजे गेहूं पिसाने के लिए चक्की जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपी रणछोड़, दिलीप और घनश्याम ने उसे रोक लिया और 181 पर की गई शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। शिकायत वापस लेने से इनकार करने पर आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी।
बीच बचाव करने वालों पर किया हमला –
बीच-बचाव करने पहुंचे फरियादी के रिश्तेदार मांगीलाल और कबीर पर भी आरोपियों ने लोहे के पाइप से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मेडिकल जांच में कबीर के फ्रैक्चर की पुष्टि होने पर पुलिस ने प्रकरण में धारा 325 आईपीसी भी जोड़ दी। विवेचना पूरी होने के बाद चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
3-3 साल का कारावास और अर्थदण्ड की सजा –
सुनवाई के दौरान प्रस्तुत दस्तावेजी एवं मौखिक साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने तीनों आरोपियों को दोषी ठहराया। अदालत ने धारा 325/34 के तहत 3-3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10,000-10,000 रुपए के अर्थदंड, धारा 323 के तहत 6-6 माह का सश्रम कारावास एवं 1,000-1,000 रुपए का अर्थदंड तथा धारा 506 के तहत 1-1 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1,000-1,000 रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई। इस प्रकार प्रत्येक आरोपी पर कुल 13,000 रुपए का अर्थदंड लगाया गया।

Post Views: 1
#CourtVerdict #crimenews #jaora news today #Piploda news today
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा के वार्ड 09 में सीसी रोड निर्माण पूरा, गीता भवन चौराहे से काशीराम कॉलोनी तक आवागमन हुआ आसान

July 30, 2026

जावरा बनेगा शिक्षा का हब, सुजापुर और ढोढर में दो बालिका छात्रावासों के लिए 6.30 करोड़ की मंजूरी

July 30, 2026

सीबीएसई क्लस्टर-12 बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए महावीर जैन नेशनल स्कूल की बालिका टीम भोपाल रवाना

July 30, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

181 शिकायत वापस लेने का बनाया दबाव, लोहे के पाइप से हमला करने वाले तीन आरोपियों को 3-3 साल की सजा

By EditorJuly 30, 2026

– पिपलौदा थाना क्षेत्र के कंचनखेड़ी गांव का मामला, कोर्ट ने तीनों दोषियों पर 13-13…

जावरा के वार्ड 09 में सीसी रोड निर्माण पूरा, गीता भवन चौराहे से काशीराम कॉलोनी तक आवागमन हुआ आसान

July 30, 2026

जावरा बनेगा शिक्षा का हब, सुजापुर और ढोढर में दो बालिका छात्रावासों के लिए 6.30 करोड़ की मंजूरी

July 30, 2026

अब नहीं चलेगी लापरवाही ! एक माह में बंद होंगे सभी अवैध कट, फोरलेन पर झाडय़िां हटेंगी, हादसों पर लगाम कसने उतरा प्रशासन

July 30, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

181 शिकायत वापस लेने का बनाया दबाव, लोहे के पाइप से हमला करने वाले तीन आरोपियों को 3-3 साल की सजा

July 30, 2026

जावरा के वार्ड 09 में सीसी रोड निर्माण पूरा, गीता भवन चौराहे से काशीराम कॉलोनी तक आवागमन हुआ आसान

July 30, 2026

जावरा बनेगा शिक्षा का हब, सुजापुर और ढोढर में दो बालिका छात्रावासों के लिए 6.30 करोड़ की मंजूरी

July 30, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.