– अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष पर आरोप लगाकर सत्ता पक्ष की पार्षद ने दिया त्यागपत्र
– त्यागपत्र में नियम विरुद्ध कार्य कराने, क्कढ्ढष्ट प्रक्रिया में हस्तक्षेप और कर्मचारियों पर दबाव बनाने के आरोप; मामले ने पकड़ा राजनीतिक तूल
बड़ावदा (रतलाम)। नगर परिषद बड़ावदा की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। नगर परिषद की क्कढ्ढष्ट समिति की सभापति एवं भाजपा पार्षद विनिता शैलेन्द्र व्यास ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (ष्टरूह्र) को सौंपे अपने त्यागपत्र में नगर परिषद अध्यक्ष एवं अध्यक्ष के पति पर गैरसंवैधानिक, अनैतिक और नियम विरुद्ध कार्य कराने के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
त्यागपत्र में सभापति ने आरोप लगाया है कि —
– कर्मचारियों पर नियम विरुद्ध कार्य कराने का दबाव बनाया जाता था।
– नागरिकों से जुड़े मामलों में मनमाने और तानाशाहीपूर्ण निर्णय लिए जा रहे थे।
– क्कढ्ढष्ट बैठक के बाद एजेंडे में अन्य विषय जोड़कर हस्ताक्षर कराए जाते थे।
– कर्मचारियों से जुड़े वैधानिक मामलों की अनदेखी की जा रही थी।
– गलत प्रस्तावों पर सहमति के लिए दबाव बनाया जाता था।
– अध्यक्ष पति द्वारा परिषद के विभिन्न विभागों में कथित रूप से हस्तक्षेप किया जाता था।
– नियम विरुद्ध नियुक्ति एवं निष्कासन जैसे कार्य किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
सभापति ने अपने पत्र में लिखा है कि वे ऐसे कार्यों का समर्थन नहीं कर सकतीं, क्योंकि इससे उनकी विचारधारा और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। इसी कारण उन्होंने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।
इस्तीफे के साथ ही गरमाई राजनीति –
अब इस इस्तीफे के बाद नगर परिषद बड़ावदा की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी इस मामले की चर्चा तेज हो गई है। यदि इन आरोपों की जांच होती है तो कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

