• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

विजन 2047: आदर्श विधानसभा बनेगा जावरा, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश

July 17, 2026

जावरा अस्पताल को मिलेगी कार्डियक एंबुलेंस, पार्किंग शेड और नई सुविधाओं को मंजूरी

July 17, 2026

जावरा में एमडी ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई : 2 तस्कर गिरफ्तार, 29.05 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद

July 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, July 17
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा अस्पताल को मिलेगी कार्डियक एंबुलेंस, पार्किंग शेड और नई सुविधाओं को मंजूरी
जावरा

जावरा अस्पताल को मिलेगी कार्डियक एंबुलेंस, पार्किंग शेड और नई सुविधाओं को मंजूरी

EditorBy EditorJuly 17, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– रोगी कल्याण समिति की बैठक में बड़ा फैसला, जावरा सिविल हॉस्पिटल का होगा व्यापक विकास
– विधायक, एसडीएम और सीएमएचओ ने अस्पताल व नई मैटरनिटी विंग का किया निरीक्षण
– डायलिसिस यूनिट, ब्लड स्टोरेज, ओटी, एनआरसी और ओपीडी सहित सभी प्रमुख विभागों का लिया जायजा
जावरा। सिविल हॉस्पिटल जावरा में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक से पूर्व विधायक ने एसडीएम रचना शर्मा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा के साथ सिविल हॉस्पिटल तथा नई मैटरनिटी विंग का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डायलिसिस यूनिट, ब्लड स्टोरेज सेंटर, फिजियोथैरेपी विभाग, जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्यालय, ऑपरेशन थिएटर, एनआरसी, एनबीएसयू, ओपीडी एवं पोस्टमार्टम कक्ष सहित विभिन्न विभागों का अवलोकन किया गया। इस दौरान मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।वाहन स्टैण्ड और केंटिन के टेंडर होगें जारी –
इसके बाद आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में सिविल हॉस्पिटल प्रभारी डॉ. दीपक पालडिय़ा ने पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन एवं आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। इसके पश्चात विभिन्न विकास कार्यों एवं प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नवीन पोस्टमार्टम भवन का प्रस्ताव तैयार कर भोपाल भेजने, जिला अस्पताल रतलाम से प्राप्त शव पेटियों की मरम्मत एवं शेड निर्माण का एस्टीमेट तैयार करने की स्वीकृति प्रदान की गई। अस्पताल परिसर में बिजली के पोल एवं एलईडी लाइट लगाने, सिविल हॉस्पिटल एवं नई मैटरनिटी विंग के नामकरण तथा प्रतिमा स्थापना के संबंध में वरिष्ठ कार्यालय से पुन: पत्राचार करने का निर्णय लिया गया। साथ ही आवश्यकता अनुसार परिधीय क्षेत्रों के चिकित्सकों की ड्यूटी सिविल हॉस्पिटल में लगाने, वाहन स्टैंड एवं कैंटीन के टेंडर स्थानीय स्तर से जारी करने की मंजूरी दी गई। विधायक निधि से होगा पार्किंग शेड निर्माण –
विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने पार्किंग क्षेत्र में शेड निर्माण अपनी विधायक निधि से कराने की घोषणा की। वहीं अस्पताल की छतों की वाटरप्रुफिंग सीएसआर फंड से कराने तथा पुराने महिला अस्पताल परिसर के बाहरी कमरों को दुकानों में परिवर्तित करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली।सांसद प्रतिनिधि ने कार्डियक एंबूलेंस उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी –
बैठक में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने सांसद निधि से अस्पताल को कार्डियक एंबुलेंस उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी। इसके अलावा अस्पताल में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, अस्पताल परिसर के कुएं का नगर पालिका के माध्यम से जीर्णोद्धार कराने, अस्पताल की भूमि का सीमांकन कराने, एक्स-रे मशीन के सुधार के लिए संभागीय स्तर पर पत्राचार करने तथा पुरानी मैटरनिटी विंग में बीपीएचयू यूनिट को आवश्यक कार्य पूर्ण कर पुन: शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अस्पताल की आवश्यक अधोसंरचना एवं अन्य विकास कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि यूसुफ कड़पा, समाजसेवी अशोक आंटिया, सीबीएमओ डॉ. शंकरलाल खराड़ी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने दी।

Post Views: 5
#health #jaora news today #MLADrrajendrapandey #Rogi kalyan smiti
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

विजन 2047: आदर्श विधानसभा बनेगा जावरा, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश

July 17, 2026

जावरा में एमडी ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई : 2 तस्कर गिरफ्तार, 29.05 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद

July 17, 2026

Jaora Public School Investiture Ceremony 2026: मान्या कंवर बनीं हेड गर्ल, सार्थक सकलेचा बने हेड बॉय, छात्र परिषद ने ली नेतृत्व की शपथ

July 17, 2026
Don't Miss
जावरा

विजन 2047: आदर्श विधानसभा बनेगा जावरा, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश

By EditorJuly 17, 2026

– ऑडिटोरियम, हाईटेक ई-लाइब्रेरी, मल्टी स्टोरी पार्किंग, फ्लाईओवर, नया बस स्टैंड और सीटी बायपास सहित…

जावरा अस्पताल को मिलेगी कार्डियक एंबुलेंस, पार्किंग शेड और नई सुविधाओं को मंजूरी

July 17, 2026

जावरा में एमडी ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई : 2 तस्कर गिरफ्तार, 29.05 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद

July 17, 2026

Jaora Public School Investiture Ceremony 2026: मान्या कंवर बनीं हेड गर्ल, सार्थक सकलेचा बने हेड बॉय, छात्र परिषद ने ली नेतृत्व की शपथ

July 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

विजन 2047: आदर्श विधानसभा बनेगा जावरा, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश

July 17, 2026

जावरा अस्पताल को मिलेगी कार्डियक एंबुलेंस, पार्किंग शेड और नई सुविधाओं को मंजूरी

July 17, 2026

जावरा में एमडी ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई : 2 तस्कर गिरफ्तार, 29.05 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद

July 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.