• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

महावीर जैन नेशनल स्कूल जावरा के खिलाड़ियों ने शतरंज में लहराया परचम, 7 का संभाग स्तर के लिए चयन

July 16, 2026

जावरा में गोवंश तस्करी के आरोपी को 1 वर्ष का कठोर कारावास और 5 हजार जुर्माना

July 16, 2026

जावरा में दिव्यांगों ने उठाई पेंशन बढ़ाने की मांग, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे को सौंपा ज्ञापन

July 16, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, July 16
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा में दिव्यांगों ने उठाई पेंशन बढ़ाने की मांग, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे को सौंपा ज्ञापन
जावरा

जावरा में दिव्यांगों ने उठाई पेंशन बढ़ाने की मांग, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे को सौंपा ज्ञापन

EditorBy EditorJuly 16, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– मध्य प्रदेश विकलांग मंच ने 600 की जगह 3,000 मासिक पेंशन करने की मांग
– हर माह 1 से 10 तारीख के बीच भुगतान सुनिश्चित करने की उठाई मांग
जावरा। क्षेत्र के दिव्यांग एवं विधवा पेंशन हितग्राहियों को पिछले चार महीनों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान नहीं होने से गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर मध्य प्रदेश विकलांग मंच (शाखा रतलाम, इकाई पिपलौदा) के बैनर तले बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं हितग्राही जावरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि विगत चार महीनों से दिव्यांग एवं विधवा पेंशन का भुगतान पूरी तरह बंद है। इससे पेंशन पर आश्रित दिव्यांगजन, विधवाएं एवं उनके परिवारों के समक्ष आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कई बार संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के समक्ष समस्या रखने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया। ऐसे में पीडि़तों को अपनी मांगों को जनप्रतिनिधि के माध्यम से शासन तक पहुंचाने के लिए मजबूर होना पड़ा।600 नहीं, कम से कम 3,000 मासिक पेंशन देने की मांग –
मध्य प्रदेश विकलांग मंच ने ज्ञापन में मांग की कि वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को दी जा रही 600 प्रतिमाह की पेंशन वर्तमान महंगाई के दौर में अत्यंत अपर्याप्त है। संगठन ने इसे बढ़ाकर कम से कम 3,000 प्रतिमाह किए जाने की मांग की। संगठन का कहना है कि दिव्यांगजनों को सामान्य नागरिकों की तुलना में चिकित्सा, देखभाल, आवागमन एवं अन्य आवश्यकताओं पर अधिक खर्च करना पड़ता है, इसलिए उन्हें सम्मानजनक जीवनयापन के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता मिलना आवश्यक है। इसके साथ ही संगठन ने मांग की कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान प्रत्येक माह 1 से 10 तारीख के बीच नियमित रूप से लाभार्थियों के बैंक खातों में सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विधायक ने दिया शीघ्र कार्रवाई का भरोसा –
विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं संबंधित विभाग के मंत्रियों के समक्ष प्राथमिकता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रुकी हुई पेंशन राशि जल्द जारी कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि किसी भी दिव्यांग, विधवा अथवा जरूरतमंद हितग्राही को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित –
ज्ञापन सौंपने के दौरान मध्य प्रदेश विकलांग मंच के ब्लॉक अध्यक्ष छगनलाल पारगी (ग्राम मचुन), सचिव लक्ष्मणसिंह निनामा (नवाबगंज/पुण्याखेड़ी), कन्हैयालाल कुमावत, गोविंद कुमावत, कैलाश चौहान, बागडीराम, ईश्वरलाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन, विधवा पेंशन हितग्राही एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post Views: 4
#jaora news today #MLADrrajendrapandey #pension
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

महावीर जैन नेशनल स्कूल जावरा के खिलाड़ियों ने शतरंज में लहराया परचम, 7 का संभाग स्तर के लिए चयन

July 16, 2026

जावरा में गोवंश तस्करी के आरोपी को 1 वर्ष का कठोर कारावास और 5 हजार जुर्माना

July 16, 2026

Jaora Public School में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, विद्यार्थियों ने भक्ति और संस्कृति का दिया संदेश

July 16, 2026
Don't Miss
खेल

महावीर जैन नेशनल स्कूल जावरा के खिलाड़ियों ने शतरंज में लहराया परचम, 7 का संभाग स्तर के लिए चयन

By EditorJuly 16, 2026

– जिला स्तर पर 8 खिलाड़ी चयनित, 7 ने संभाग स्तर के लिए किया क्वालीफाई…

जावरा में गोवंश तस्करी के आरोपी को 1 वर्ष का कठोर कारावास और 5 हजार जुर्माना

July 16, 2026

जावरा में दिव्यांगों ने उठाई पेंशन बढ़ाने की मांग, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे को सौंपा ज्ञापन

July 16, 2026

Jaora Public School में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, विद्यार्थियों ने भक्ति और संस्कृति का दिया संदेश

July 16, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

महावीर जैन नेशनल स्कूल जावरा के खिलाड़ियों ने शतरंज में लहराया परचम, 7 का संभाग स्तर के लिए चयन

July 16, 2026

जावरा में गोवंश तस्करी के आरोपी को 1 वर्ष का कठोर कारावास और 5 हजार जुर्माना

July 16, 2026

जावरा में दिव्यांगों ने उठाई पेंशन बढ़ाने की मांग, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे को सौंपा ज्ञापन

July 16, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.