– सालासर में हुई डिस्ट्रिक्ट की सेंकड केबिनेट बैठक, न्यूज़ बुलेटिन का विमोचन
– डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस पुष्पा वरुण के नेतृत्व में सेवा गतिविधियों, संगठन विस्तार व आगामी योजनाओं पर मंथन
जावरा। ऑल इंडिया लीनेस सर्विस ऑर्गेनाइजेशन, ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स मल्टीपल-2 सरगम की द्वितीय कैबिनेट बैठक खाटू श्यामजी में गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में मल्टीपल-2 के अंतर्गत विभिन्न डिस्ट्रिक्टों के पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुए सेवा गतिविधियों, संगठन के प्रशासनिक विषयों, सदस्यता विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही लीनेस फांउडर डे भी मनाया गया। बैठक में लीनेस डिस्ट्रिक्ट एमपी 1 कृष्णिका ने 14 अवार्ड प्राप्त किए।
वहीं सालासर बालाजी में डिस्ट्रिक्ट एमपी-1 कृष्णिका की भी द्वितीय केबिनेट बैठक डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस पुष्पा वरुण की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सेवा कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सेकंड कैबिनेट न्यूज़ बुलेटिन का विधिवत विमोचन किया गया तथा सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने परिपत्रों का भी विमोचन कराया। संगठनात्मक मजबूती के लिए स्कूलिंग (प्रशिक्षण सत्र) भी आयोजित किया गया।
इनकी रही उपस्थिति –
बैठक में मल्टीपल फाउंडर लीनेस साधना भंडारी, चीफ एडवाइजर एवं पास्ट मल्टीपल प्रेसिडेंट लीनेस सुनीता फरक्या, प्रथम वाइस मल्टीपल प्रेसिडेंट लीनेस रचना गुप्ता, निर्वतमान डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस कल्पना बंडी, मल्टीपल कोषाध्यक्ष एवं पास्ट डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस ममता छाजेड़, आभा मेहता डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष लीनेस आभा शर्मा सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कृष्णिका ने जीते 14 अवार्ड –
बैठक में एमपी-1 कृष्णिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 अवॉर्ड अपने नाम किए। इनमें 11 अवॉर्ड मल्टीपल प्रतियोगिताओं में प्राप्त हुए। इन उपलब्धियों में लीनेस रविंद्र सलूजा, लीनेस संगीता गोयल, लीनेस डिंपल शर्मा, लीनेस इति जैन, लीनेस जयंती अभ्यंकर, लीनेस वत्सला अजमेरा, लीनेस इनाक्षी जैन, लीनेस यशस्वी सिंह परिहार, लीनेस मीरा व्यास, लीनेस शोभना नायक एवं संजीत जैन को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस पुष्पा वरुण को मेंबर ग्रोथ, क्लब ग्रोथ एवं मेल माइलेज श्रेणियों में 3 विशेष अवॉर्ड प्राप्त हुए, जिससे एमपी-1 कृष्णिका का गौरव और बढ़ा। उल्लेखनीय है कि एमपी-1 कृष्णिका के 53 सदस्यों का मल्टीपल कैबिनेट में पंजीकरण हुआ, जो संगठन की सक्रियता और निरंतर बढ़ते विस्तार का प्रमाण है।
भक्तिभाव के साथ संम्पन्न हुई बैठक –
बैठक के पश्चात सभी सदस्यों ने स्वरुचि भोजन का आनंद लिया। इसके बाद सालासर बालाजी में आयोजित भजन संध्या में सभी ने भक्तिमय वातावरण में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। तंबोला एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिनमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। मल्टीपल-2 सरगम की यह द्वितीय कैबिनेट बैठक संगठन की सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, सदस्यता विस्तार एवं आपसी समन्वय को नई दिशा देने वाली सफल एवं प्रेरणादायी बैठक साबित हुई।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

