• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, September 19
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»नागदी में सीमांकन विवाद : किसान पानी की टंकी पर चढ़ा, 2 घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा, दोबारा नप्ती के आश्वासन पर उतरा
जावरा

नागदी में सीमांकन विवाद : किसान पानी की टंकी पर चढ़ा, 2 घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा, दोबारा नप्ती के आश्वासन पर उतरा

EditorBy EditorJuly 13, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– सीमांकन से नाराज किसान का अनोखा विरोध, पुलिस-राजस्व अधिकारियों और ग्रामीणों की समझाइश भी रही बेअसर
– अब मंगलवार को सुबह फिर होगी नप्ती
जावरा। जावरा के समीप स्थित ग्राम नागदी में सोमवार शाम सीमांकन (नप्ती) को लेकर बड़ा हंगामा देखने को मिला। सीमांकन से असंतुष्ट किसान मुकेश मालवीय विरोध स्वरूप गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस, राजस्व अधिकारी और ग्रामीण लगातार उसे समझाते रहे, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़ा रहा। आखिरकार दोबारा सीमांकन कराने के आश्वासन के बाद वह टंकी से नीचे उतरने को तैयार हुआ।

पानी की टंकी पर बैठा किसान मुकेश

सीमांकन पर जताई आपत्ति –
जानकारी के अनुसार किसान मुकेश मालवीय का आरोप है कि सीमांकन दल ने उसकी जमीन का सही तरीके से सीमांकन नहीं किया। इसे लेकर उसने पहले ही संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एसडीएम कार्यालय में आवेदन देकर पुन: सीमांकन की मांग की थी। बावजूद इसके उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।
पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा –
किसान के पानी की टंकी पर चढऩे की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस भी तत्काल पहुंची और किसान को नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। बाद में राजस्व निरीक्षक, पटवारी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा दोबारा सीमांकन कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद किसान शांत हुआ और सुरक्षित नीचे उतर आया।

मोके पर मोजूद पुलिस व् राजस्व अधिकारी के साथ ग्रामीण

मंगलवार को फिर पहुंचेगी राजस्व टीम –
सोमवार शाम अंधेरा होने के कारण दोबारा सीमांकन नहीं हो सका। प्रशासन ने मंगलवार सुबह पुन: सीमांकन कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए दो राजस्व निरीक्षक और तीन पटवारियों की संयुक्त टीम ग्राम नागदी पहुंचकर पूरे मामले का दोबारा सीमांकन करेगी।

किसान के उतरने के बाद पुनः सीमांकन करते राजस्व अधिकारी व् अन्य

क्या है पूरा विवाद ? –
सूत्रों के अनुसार किसान मुकेश मालवीय के पड़ोसी ने अपनी भूमि के सीमांकन के लिए आवेदन दिया था। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीमांकन किया, जिसमें आवेदक सहित अन्य किसानों की जमीन का सीमांकन किया गया, लेकिन मुकेश की जमीन वर्तमान राजस्व नक्शे के अनुसार सीमांकन में शामिल नहीं हुई। इसी बात को लेकर मुकेश ने आपत्ति दर्ज कराई और कार्रवाई से असंतोष जताया। सोमवार को पड़ोसी खेत मालिकों के साथ हुए मामूली विवाद के बाद मामला और बढ़ गया, जिसके विरोध में उसने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया।

Post Views: 67
#jaora news today #SDM jaora #simankan vivad #water tank
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

By EditorSeptember 18, 2026

– ईदगाह रोड पर पुलिस की कार्रवाई, रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त; एक आरोपी फरार…

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.