– रतलाम जिले की सातवीं शाखा का शुभारंभ
– आधुनिक शिक्षा, संस्कार और सर्वांगीण विकास के साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प
जावरा। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट पहचान बना चुके मूणत ग्रुप ऑफ बिजऩेस एंड एजुकेशनल एसोसिएट्स ने जावरा शहर में अपनी तीसरी तथा रतलाम जिले की सातवीं शाखा जेपीएस किड्स का भव्य शुभारंभ मंगलवार को चौपाटी क्षेत्र स्थित खारीवाल कॉलोनी के नवीन परिसर में किया। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
संस्थान का शुभारंभ मूणत ग्रुप की व्यवस्थापक एवं प्रेरणास्रोत रोशन देवी मूणत ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की तथा विद्यालय की उज्ज्वल सफलता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की कामना की।
यह केवल विद्यालय नहीं सुनहरे भविष्य की मजबूत नीव –
इस अवसर पर मूणत ग्रुप के डायरेक्टर विनोद मूणत ने कहा कि जेपीएस किड्स केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि बच्चों के सुनहरे भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति के माध्यम से यह संस्थान क्षेत्र के नौनिहालों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
आनंद और रचनात्मक संस्कारों के साथ मिलेगी शिक्षा –
डायरेक्टर कमल मूणत ने अपने संबोधन में कहा कि मूणत ग्रुप हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, नवाचार और नैतिक मूल्यों के साथ विद्यार्थियों को श्रेष्ठ नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जेपीएस किड्स बच्चों को ऐसा वातावरण प्रदान करेगा, जहाँ शिक्षा आनंद, रचनात्मकता और संस्कारों के साथ दी जाएगी।
प्रारंभिक शिक्षा सबसे मजबूत आधारशीला –
जावरा पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. पीयूष मूणत ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा किसी भी बच्चे के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला होती है। जेपीएस किड्स ऐसा शिक्षण केंद्र बनेगा, जहाँ बच्चों की जिज्ञासा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित किया जाएगा तथा प्रत्येक विद्यार्थी को परिवार जैसा स्नेह और उत्कृष्ट मार्गदर्शन मिलेगा।
सभी के सहयोग से छुएगा नई ऊंचाईयां –
कार्यक्रम के अंत में जेपीएस किड्स के डायरेक्टर सुबाहु मूणत ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, मूणत परिवार एवं मूणत ग्रुप के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग, विश्वास और शुभकामनाओं से यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। इस अवसर पर शोभित मूणत, मूणत ग्रुप के सभी सदस्य, मूणत परिवार, अभिभावकगण एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला तथा सभी ने जेपीएस किड्स की इस नई शुरुआत का स्वागत करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

