– जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की कार्रवाई, 16.30 लाख का मादक पदार्थ व ट्रक जब्त
जावरा। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक की स्टेपनी में छिपाकर ले जाया जा रहा 26 किलो डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने पंजाब निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार कर करीब रुपए 16.30 लाख मूल्य का मादक पदार्थ एवं वाहन जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
मंदसौर से पंजाब जा रहा था डोडाचुरा –
मुखबिर से सूचना मिली थी कि अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक PB07CD6340 में स्टेपनी टायर के अंदर डोडाचूरा छिपाकर मंदसौर की ओर से पंजाब ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जावरा-उज्जैन रोड स्थित जिंदल स्टील के सामने नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक की स्टेपनी के भीतर सफेद प्लास्टिक की 26 थैलियों में छिपाकर रखा गया 26 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने डोडाचूरा और ट्रक को जब्त कर चालक बलविन्दर सिंह (46) निवासी शाहपुर, थाना कोराली, जिला मोहाली (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया।
16 लाख से अधिक का माल जप्त –
पुलिस के अनुसार जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत ?1.30 लाख तथा ट्रक की कीमत 15 लाख है। इस प्रकार पुलिस ने कुल 16 लाख 30 हजार का मश्रुका जप्त किया हैं। आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी का रिमांड लेकर मादक पदार्थ के स्रोत एवं तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ करेगी। इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रकाश गाडरिया, उप निरीक्षक कन्हैया अवास्या, सहायक उप निरीक्षक नरेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र सिंह, आरक्षक गोविन्द, कमलेश, मनोज एवं थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा की पुलिस टीम की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

