– सत्रहभेदी महापूजन में उमड़े श्रद्धालु, साध्वी मंडल की पावन निश्रा में दो दिवसीय महोत्सव का हुआ समापन
जावरा। श्री धर्मनाथ जिनालय जवाहरपेठ की चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को भव्य एवं धार्मिक वातावरण में मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर ध्वजा का भव्य चल समारोह भी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि परम पूज्य गुरुवर्या मनोहरश्रीजी म.सा. की सुशिष्याएं परम पूज्या सुभद्राश्रीजी म.सा., परम पूज्या शुभंकरा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन सत्रहभेदी महापूजन का आयोजन किया गया। विधिकारक आशीष विनाक्या ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजन सम्पन्न कराया।
चौधरी परिवार ने चढ़ाई मंदिर के शिखर पर ध्वजा –
ध्वजारोहण का लाभार्थी बसंतीबाई, प्रदीप कुमार-निर्मल कुमार, पीयूष, डॉ. निरल एवं नेहल चौधरी परिवार रहा। साध्वी मंडल एवं बड़ी संख्या में उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं की मंगल उपस्थिति में मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा चढ़ाई गई। ध्वजारोहण के साथ ही पूरे जिनालय परिसर में भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण छा गया।
निकला ध्वजा का चल समारोह –
इससे पूर्व प्रात: 8 बजे कश्मीरी गली स्थित प्रदीप चौधरी के निवास से धर्मध्वजा का भव्य चल समारोह प्रारंभ हुआ। चल समारोह कश्मीरी गली से निकलकर लाला गली, सोमवारिया, आजाद चौक, घंटाघर चौराहा, बजाजखाना एवं चूड़ी बाजार होते हुए जवाहरपेठ स्थित श्री धर्मनाथ जिनालय पहुंचा। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ धर्मध्वजा का स्वागत किया तथा जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई।
इनकी रही उपस्थिति –
आयोजन के दौरान कान्हसिंह चौहान, हिम्मत धारीवाल, आजादसिंह ढड्ढा, जयंतीलाल दख, शांतिलाल मेहता, रमेश जैन, डॉ. दिलीप शाकल्य, अभय कोठारी, देवेंद्र शर्मा, कमल नाहटा, सुनील कोठारी, अनिल धारीवाल, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, डॉ. महावीर पामेचा, प्रकाश चौरडिय़ा, संजय दासोत, जितेंद्र डोसी, जगदीश, स्वतंत्रसिंह श्रीमाल, संजय तलेसरा, ललित जैन, प्रदीप लोढ़ा, कमल जैन, सुनील जैन, महावीर धारीवाल, आशीष धारीवाल, पंकज मेहता, लोकेश कांठेड़ एवं राहुल दख सहित बड़ी संख्या में धर्मावलंबी उपस्थित रहे।



०००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

