• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

October 10, 2026

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, October 11
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा की वाफिया सैय्यद बनी संभाग टॉपर, 98.6% अंक लाकर रचा इतिहास : 51 हजार की स्कॉलरशिप से सम्मानित
जावरा

जावरा की वाफिया सैय्यद बनी संभाग टॉपर, 98.6% अंक लाकर रचा इतिहास : 51 हजार की स्कॉलरशिप से सम्मानित

EditorBy EditorMay 21, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Untitled design - 1
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– खेल और विज्ञान में भी चमके स्कूल के विद्यार्थी
जावरा के महावीर जैन नेशनल स्कूल की छात्रा वाफिया सैय्यद ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संभाग में प्रथम और मध्यप्रदेश में कॉमर्स संकाय में द्वितीय स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर छात्रा को 51 हजार की स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया।
जावरा। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे महावीर जैन नेशनल स्कूल, जावरा ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय की छात्रा वाफिया सैय्यद ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संभाग में प्रथम स्थान एवं मध्यप्रदेश में कॉमर्स संकाय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था और पूरे आयोजन में उत्साह एवं गर्व का माहौल देखने को मिला।

 

शिक्षा जीवन की दिशा तय करती हैं : डॉ. अश्विन गंगवाल
विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. अश्विन गंगवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और आत्मविश्वास का विकास करना है। शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का सबसे मजबूत आधार है।
51 हजार की स्कॉलरशिप से सम्मानित –
समारोह का सबसे प्रेरणादायी क्षण तब आया जब संभाग टॉपर वाफिया सैय्यद को विद्यालय परिवार द्वारा मंच पर 51 हजार की स्कॉलरशिप प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूरा सभागार तालियों की गूंज से भर उठा। विद्यालय द्वारा 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 15 हजार तथा 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 10 हजार की छात्रवृत्ति भी दी गई। साथ ही घोषणा की गई कि भविष्य में यदि कोई विद्यार्थी राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करता है, तो उसे 1 लाख की विशेष स्कॉलरशिप दी जाएगी।मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान –
कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर पुष्पमाला, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 70त्न से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों का भी अभिनंदन किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग को दिया।
खेल और विज्ञान में भी चमका स्कूल –
महावीर जैन नेशनल स्कूल ने शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं विज्ञान के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सत्र 2025-26 में विद्यालय के पांच विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ हैं। जिसमें ईशान जोशी, मोनित शाही (बास्केटबॉल), भव्य बघेरवाल (हैंडबॉल), मयंक प्रताप सिंह (कराटे),दर्शिता वोहरा (टेबल टेनिस) इसके अलावा छात्र तनीश सोलंकी का राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयन भी विद्यालय के लिए गर्व का विषय रहा।
अभिभावकों ने की सराहना –
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन और विद्यार्थियों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देता है।

Post Views: 152
#CBSE #education #jaora news #MJNS
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026

जावरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच, नाकोड़ा ट्रेडर्स से मैगी नूडल्स का सैंपल लिया

October 9, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

By EditorOctober 10, 2026

– रिंगनोद थाने के चोरी के दो मामलों में चल रहा था फरार, नीमच का…

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026

रतलाम : खेत में कपास-मक्का के बीच उगा रखा था गांजा, 127 पौधों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

October 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

October 10, 2026

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.