• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सरवन में शासकीय जमीन पर गांजे की खेती पकड़ी, 2,948 पौधे जब्त; आरोपियों की तलाश शुरू

October 1, 2026

रतलाम के 2 पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार

October 1, 2026

Ratlam Police Transfer: एसपी अमित कुमार ने 11 निरीक्षकों के किए तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी

October 1, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, October 1
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा में शिक्षा का गौरव : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का शानदार परीक्षा परिणाम
जावरा

जावरा में शिक्षा का गौरव : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का शानदार परीक्षा परिणाम

EditorBy EditorApril 15, 2026Updated:April 15, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– दसवीं में चंचल  तो बारहवीं में  प्रेमलता पाटीदार ने लहराया परचम
जावरा। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, भोपाल द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जावरा ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर न केवल संस्था बल्कि अपने अभिभावकों का भी नाम रोशन किया है।
कक्षा 12वीं : 60 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में मारी बाजी –
कक्षा 12वीं के परिणाम में विद्यालय के कुल 60 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। यह परिणाम विद्यालय के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के समर्पण को दर्शाता है। इसमें छात्रा प्रेमलता आनन्दीलाल पाटीदार ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है।कक्षा 10वीं : 46 विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन –
कक्षा 10वीं के परिणाम में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल 46 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की, जो विद्यालय की मजबूत शैक्षणिक नींव को दर्शाता है। इसमें छात्रा चंचल ईश्वरलाल चौधरी ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन का परिणाम –
शिक्षण समिति सचिव तनमय सोनी ने बताया कि विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम के पीछे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं अभिभावकों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा। नियमित अध्ययन, समय-समय पर परीक्षाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई।
विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल –
इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखा गया। विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था और सभी एक-दूसरे को बधाइयाँ देते नजर आए। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय समिति अध्यक्ष अजीत चत्तर, उपाध्यक्ष राधेश्याम पोरवाल, सचिव तन्मय सोनी, सहसचिव लोकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष शीतल चौरडिय़ा एवं प्राचार्य रेणुबाला शर्मा सहित समस्त विद्यालय समिति और आचार्य परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा विद्यालय का मान –
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जावरा का यह परिणाम इस बात का प्रमाण है कि विद्यालय निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है और आने वाले वर्षों में भी इसी प्रकार श्रेष्ठ परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post Views: 219
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित, सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

October 1, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

सरवन में शासकीय जमीन पर गांजे की खेती पकड़ी, 2,948 पौधे जब्त; आरोपियों की तलाश शुरू

By EditorOctober 1, 2026

– उण्डेर में शासकीय भूमि पर कपास-मक्का की फसल के बीच हो रही थी गांजे…

रतलाम के 2 पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार

October 1, 2026

Ratlam Police Transfer: एसपी अमित कुमार ने 11 निरीक्षकों के किए तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी

October 1, 2026

जावरा में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित, सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

October 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

सरवन में शासकीय जमीन पर गांजे की खेती पकड़ी, 2,948 पौधे जब्त; आरोपियों की तलाश शुरू

October 1, 2026

रतलाम के 2 पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार

October 1, 2026

Ratlam Police Transfer: एसपी अमित कुमार ने 11 निरीक्षकों के किए तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी

October 1, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.