• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सरवन में शासकीय जमीन पर गांजे की खेती पकड़ी, 2,948 पौधे जब्त; आरोपियों की तलाश शुरू

October 1, 2026

रतलाम के 2 पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार

October 1, 2026

Ratlam Police Transfer: एसपी अमित कुमार ने 11 निरीक्षकों के किए तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी

October 1, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, October 1
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»रेत माफियाओं के आगे नतमस्तक ! भाजपा सरकार
जावरा

रेत माफियाओं के आगे नतमस्तक ! भाजपा सरकार

EditorBy EditorApril 9, 2026Updated:April 9, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– सत्ता के नेता दे रहे संरक्षण, क्या यही है रामराज्य : इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल
मंदसौर/भोपाल। मध्यप्रदेश में रेत माफियाओं के बढ़ते प्रभाव और कथित राजनीतिक संरक्षण को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के 23 साल के शासन में प्रदेश की नदियों का सबसे ज्यादा दोहन हुआ है, जिसमें सत्ताधारी नेताओं की मिलीभगत रही है।
नदियों को छलनी कर रहे माफिया –
अग्रवाल ने कहा कि ग्वालियर से लेकर नीमच तक नर्मदा, चंबल सहित सैकड़ों नदियों का अवैध खनन कर अस्तित्व संकट में डाल दिया गया है। उनका आरोप है कि यह सब भाजपा से जुड़े नेताओं के संरक्षण में हो रहा है, जिससे माफिया बेखौफ होकर काम कर रहे हैं।
वर्दी भी सुरक्षित नहीं –
मुरैना में वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का उल्लेख करते हुए अग्रवाल ने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि रेत माफिया अब इतने बेखौफ हो चुके हैं कि उन्हें कानून और वर्दी का भी डर नहीं रहा। नीमच में भी हो चुकी है ऐसी घटना –
उन्होंने बताया कि नीमच के सरवानिया महाराज क्षेत्र में भी इसी तरह पुलिस जवान की डंपर से कुचलकर हत्या की जा चुकी है। ऐसी कई घटनाएं प्रदेश में सामने आ चुकी हैं, जहां अवैध खनन रोकने पर सरकारी कर्मचारियों को जान गंवानी पड़ी।
सीबीआई जांच की मांग –
अग्रवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की है कि पिछले 23 वर्षों में रेत माफियाओं से जुड़ी सभी घटनाओं की सीबीआई जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
जनता के मन में उठ रहे सवाल –
उन्होंने सवाल उठाया कि ट्रैक्टर चालक पर हत्या का केस दर्ज होने के बाद भी उन राजनीतिक संरक्षकों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही, जो पर्दे के पीछे से माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत द्वारा दी गई।

Post Views: 140
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित, सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

October 1, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

सरवन में शासकीय जमीन पर गांजे की खेती पकड़ी, 2,948 पौधे जब्त; आरोपियों की तलाश शुरू

By EditorOctober 1, 2026

– उण्डेर में शासकीय भूमि पर कपास-मक्का की फसल के बीच हो रही थी गांजे…

रतलाम के 2 पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार

October 1, 2026

Ratlam Police Transfer: एसपी अमित कुमार ने 11 निरीक्षकों के किए तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी

October 1, 2026

जावरा में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित, सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

October 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

सरवन में शासकीय जमीन पर गांजे की खेती पकड़ी, 2,948 पौधे जब्त; आरोपियों की तलाश शुरू

October 1, 2026

रतलाम के 2 पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार

October 1, 2026

Ratlam Police Transfer: एसपी अमित कुमार ने 11 निरीक्षकों के किए तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी

October 1, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.