• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में गायों की हड्डियों को लेकर दिनभर प्रदर्शन, CMO की टेबल से घंटाघर तक पहुंचा मामला; जांच शुरु, प्रकरण दर्ज

August 12, 2026

रतलाम में तिरंगा वाहन रैली, युवाओं ने लिया राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

August 12, 2026

हरियाली अमावस्या पर जावरा में पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान

August 12, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, August 13
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»सरहद के वीरों को सलाम : जावरा में भावुक हुआ माहौल, सैनिक सम्मान समारोह आयोजित
जावरा

सरहद के वीरों को सलाम : जावरा में भावुक हुआ माहौल, सैनिक सम्मान समारोह आयोजित

EditorBy EditorFebruary 13, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– देशभक्ति पर आधारित फिल्म बार्डर 2 का प्रदर्शन
– माल्यार्पण व शाल ओढ़ाकर किया गया सम्मान
– नागरिकों ने कहा ऐसे आयोजन समाज को दिशा देते हैं
जावरा। सीमा पर देश की रक्षा में तैनात एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से लायंस क्लब जावरा द्वारा एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों सहित शहर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरा वातावरण देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सभी उपस्थितजनों द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान से की गई। इसके पश्चात संस्था द्वारा देशभक्ति पर आधारित फिल्म बॉर्डर-2 का विशेष प्रदर्शन किया गया। फिल्म के दौरान उपस्थित नागरिक भावुक नजर आए और सैनिकों के साहस, त्याग एवं बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सैनिक हवलदार खुशमान पाटीदार का वरिष्ठ सदस्यों द्वारा शाल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। सम्मान ग्रहण करते हुए हवलदार पाटीदार ने संस्था का आभार व्यक्त किया तथा सीमा पर सेवा के दौरान के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा से बढ़कर कोई कर्तव्य नहीं है। उनके अनुभवों ने उपस्थित युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति और कर्तव्यबोध की भावना को और अधिक प्रबल कर दिया।सैनिकों का त्याग हमारे सुरक्षित भविष्य की नींव –
संस्था अध्यक्ष एडवोकेट यश जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे सैनिकों का साहस, अनुशासन और त्याग ही हमारे सुरक्षित भविष्य की नींव है। समाज के प्रत्येक नागरिक को सैनिकों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना अपने जीवन में उतारनी चाहिए। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं आकर्षक रूप देने में मनोरंजन समिति के चेयरमैन मुस्तफा सैफ एवं को-चेयरमैन लायन संजय गोधा का विशेष योगदान रहा। संस्था द्वारा उनका स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया। देशभक्ति से सराबोर इस आयोजन में संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से सहभागी बने। उपस्थित नागरिकों ने ऐसे कार्यक्रमों को समाज में राष्ट्रप्रेम, सैनिकों के प्रति सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने वाला बताया। अंत में संस्था के वरिष्ठ सदस्यों ने सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों, आयोजक समिति एवं सहयोगी सदस्यों को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।

 

Post Views: 136
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में गायों की हड्डियों को लेकर दिनभर प्रदर्शन, CMO की टेबल से घंटाघर तक पहुंचा मामला; जांच शुरु, प्रकरण दर्ज

August 12, 2026

हरियाली अमावस्या पर जावरा में पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान

August 12, 2026

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में गायों की हड्डियों को लेकर दिनभर प्रदर्शन, CMO की टेबल से घंटाघर तक पहुंचा मामला; जांच शुरु, प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 12, 2026

– हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बाद ष्टरूह्र चन्द्रशेखर सोनिस ने बताई कार्रवाई – TI…

रतलाम में तिरंगा वाहन रैली, युवाओं ने लिया राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

August 12, 2026

हरियाली अमावस्या पर जावरा में पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान

August 12, 2026

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में गायों की हड्डियों को लेकर दिनभर प्रदर्शन, CMO की टेबल से घंटाघर तक पहुंचा मामला; जांच शुरु, प्रकरण दर्ज

August 12, 2026

रतलाम में तिरंगा वाहन रैली, युवाओं ने लिया राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

August 12, 2026

हरियाली अमावस्या पर जावरा में पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान

August 12, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.