• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, September 28
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»एमडी नेटवर्क बेनकाब : बंदूक, कारतूस और पिंजरे में कैद मिले राष्ट्रीय पक्षी
जावरा

एमडी नेटवर्क बेनकाब : बंदूक, कारतूस और पिंजरे में कैद मिले राष्ट्रीय पक्षी

EditorBy EditorJanuary 16, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– चिकलाना में ड्रग फैक्ट्री पर ऐतिहासिक छापा : 10.930 किलो एमडी बरामद, 16 आरोपी गिरफ्तार 5 महिलाएं भी शामिल
– लक्झरी वाहनों के साथ मिली चंदन की लकड़ी
जावरा। रतलाम पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए ग्राम चिकलाना में संचालित अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। छापे में भारी मात्रा में एमडी ड्रग, अवैध हथियार, कारतूस, लग्जरी वाहन और घर में कैद रखा गया राष्ट्रीय पक्षी मयूर बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से 16 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिनमें करीब 5 महिलाएं भी शामिल हैं। अल सुबह से लेकर देर शाम तक चल कार्रवाई के बाद मामले का खुलासा हुआ।
पुलिस का सटीक वार—सूचना मिलते ही घेराबंदी –
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को मिले पुख्ता इनपुट के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश खाखा एवं ग्रामीण विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। जिसमें एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, सीएसपी जावरा युवराज सिंह चौहान व सीएसपी रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में थाना कालूखेड़ा पुलिस ने आरोपी दिलावर लाला के ठिकाने पर दबिश दी—जहाँ एमडी बनाने का पूरा नेटवर्क चलता मिला।मौत का सामान बरामद –
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 किलो 930 ग्राम एमडी ड्रग, एमडी निर्माण के केमिकल व उपकरण, दो लग्जरी वाहन—स्कॉर्पियो व एक्सयूवी 700, वाहनों में छिपाकर रखी अतिरिक्त एमडी, 02 अवैध 12 बोर बंदूकें, 91 जिंदा कारतूस के साथ कीमती चंदन की लकड़ी भी बरामद की। पुलिस के अनुसार इन्हीं वाहनों से एमडी की अंतरराज्यीय सप्लाई की तैयारी थी।
कानून ही नहीं, प्रकृति से भी अपराध –
छापे में एक और गंभीर अपराध उजागर हुआ—आरोपियों ने घर में राष्ट्रीय पक्षी मयूर को अवैध रूप से कैद कर रखा था। पुलिस की सूचना पर वन विभाग ने मौके से दो मयूरों का रेस्क्यू किया। यह कृत्य वन्यजीव संरक्षण कानून का खुला उल्लंघन है। एमडी, हथियार और राष्ट्रीय पक्षी की बरामदगी ने साबित कर दिया कि यह केवल ड्रग का नहीं, बल्कि संगठित अपराध का अड्डा था। रतलाम पुलिस की यह कार्रवाई नशे के सौदागरों के लिए सीधी चेतावनी है—अब कानून की पकड़ से कोई नहीं बचेगा।
एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट में कड़ा शिकंजा –
गिरफ्तार सभी आरोपियों पर थाना कालूखेड़ा में अपराध क्रमांक 09/26 के तहत धारा 8, 22, 25 एनडीपीएस एक्ट तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत प्रकरण दर्ज कर सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। मुख्य सरगना दिलावर खान और उसका दामाद याकूब खान बताए जा रहे हैं।फैक्ट्री से महिलाओं सहित इन्है किया गिरफ्तार –
दिलावर पिता फिरदौस लाला निवासी चिकलाना, याकूब पिता फकीरगुल खान निवासी देवल्दी, इमरान पिता इस्माइल खान निवासी चिकलाना, शोएब पिता अलीम खान निवासी भीलवाड़ा, अजहर पिता दिलावर खान निवासी चिकलाना, अयाज पिता दिलावर खान निवासी चिकलाना, विनोद पिता बाबूनाथ निवासी बरखेड़ी, विक्रम पिता बाबूनाथ निवासी बरखेड़ी, रईस पिता रहीम गुल निवासी चिकलाना, शाहबाज पिता मीर बादशाह निवासी देवलदी, फरीदा पति दिलावर खान, बखमीना पति याकूब खान, फिजा पति अजहर खान, शायना पति दिलावर लाला, मुमताज पति इस्माइल खान पठान के साथ एक नाबालिक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
इनकी रही निर्णायक भूमिका –
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल,सीएसपी युवराजसिंह चौहान, एसडीओपी संदीप मालवीय, निरीक्षक अय्यूब खान, सत्येंद्र रघुवंशी, गायत्री सोनी, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, राजेश मालवीय सहित पूरी पुलिस टीम—मनमोहन शर्मा, नारायण जादौन, राहुल जाट, दिलीप रावत, मयंक व्यास, ललित जगावत, राधेय, धीरज, रवि चंदेल, हर्षदीप गोल्डी—की भूमिका सराहनीय रही।

Post Views: 182
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

By EditorSeptember 28, 2026

– विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में हुई चिकित्सकों की…

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.