• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, September 29
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»शहर में निकली अंधत्व निवारण रैली, लायंस क्लब जावरा की ऐतिहासिक पहल
जावरा

शहर में निकली अंधत्व निवारण रैली, लायंस क्लब जावरा की ऐतिहासिक पहल

EditorBy EditorJanuary 14, 2026Updated:January 14, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

‘नेत्र ज्योति से जीवन, आत्मा की ज्योति से मोक्ष’ : पूज्य भीमाशंकर शास्त्री
जावरा। लायंस इंटरनेशनल के ‘साइट फर्स्ट’ अंधत्व निवारण अभियान के अंतर्गत लायंस क्लब जावरा एवं लायंस नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में विशाल अंधत्व निवारण जन-जागरूकता रैली का भव्य शुभारंभ किया गया। रैली को क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कथावाचक पूज्य गुरुदेव पं. भीमाशंकर जी शास्त्री (धारियाखेड़ी) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर गुरुदेव ने कहा नेत्र ज्योति के लिए नेत्र चिकित्सालय आवश्यक है, वैसे ही आत्मा की ज्योति के लिए व्यास गादी आवश्यक है। उन्होंने लायंस नेत्र चिकित्सालय द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को अत्यंत पुण्यकारी बताते हुए कहा कि समाज की सबसे बड़ी सेवा किसी को दृष्टि प्रदान करना है।
गरिमामयी अतिथियों की उपस्थिति रही –
रैली के शुभारंभ अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेंद्र गर्ग, समाजसेवी व पूर्वाध्यक्ष डॉ. एच.एस. राठौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संस्था की ओर से गुरुदेव का शाल, श्रीफल एवं रुद्राक्ष माला भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया तथा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
छह माह में 48 हजार नेत्र परीक्षण, 4 हजार ऑपरेशन –
लायंस क्लब जावरा के अध्यक्ष यश जैन (अधिवक्ता) ने अपने संबोधन में कहा कि लायंस क्लब का मूल उद्देश्य मानव सेवा है, जिसमें अंधत्व निवारण सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बीते छह माह में लगभग 48,000 नेत्र रोगियों की जांच की जा चुकी है, इनमें से करीब 4,000 मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस रैली का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक नेत्र सुरक्षा एवं समय पर उपचार का संदेश पहुंचाना है।घर-घर पहुंचा नेत्र सुरक्षा का संदेश –
रैली में शामिल प्रतिभागियों के हाथों में अंधत्व निवारण एवं नेत्र सुरक्षा से जुड़े प्रेरणादायी स्लोगन लिखी तख्तियां थीं। रैली के दौरान ग्लूकोमा, मोतियाबिंद व अन्य नेत्र रोगों से बचाव तथा समय पर जांच के लिए जागरूकता पेम्पलेट घर-घर वितरित किए गए। कार्यक्रम की सफलता पर कोषाध्यक्ष राकेश पी. कोचट्टा ने गुरुदेव पं. भीमाशंकर जी शास्त्री, सभी वरिष्ठ सदस्यों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, चिकित्सालय स्टाफ एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित –
पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेंद्र गर्ग, रीजन चेयरमैन संतोष मेडतवाल, पूर्व रीजन चेयरमैन अरुण संघवी, विजय पामेचा, राकेश एम. कोचट्टा, रमेश मेहता, सुजानमल कोचट्टा, गोपाल सेठिया, अशोक सेठिया, अनिल काला, नरेंद्र संघवी, अर्पित चत्तर, कमल सारडा, मुकेश अरोड़ा, शरद डुंगरवाल, विमल सिसोदिया, सुनील राठौड़, संजय चपडोद, विजय राठौर, राकेश जैन (नामलीवाले), मुस्तफा सैफ, लक्की सोनी, अजय चौरसिया, अनूप शर्मा, राहुल चपरोद, नीरज मेहता, सुभाष डूंगरवाल सहित अनेक लायन सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही नगरपालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, मनोज मेहता, नितेश धनोतिया, दीपक साधु, संतोष राठौर, प्रवीण व्यास, सुदीप भारतीय सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनें एवं छात्र-छात्राएं भी शामिल रहीं।

Post Views: 156
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

By EditorSeptember 28, 2026

– विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में हुई चिकित्सकों की…

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.