जावरा। गीता भवन पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भगवद गीता महोत्सव के छठे दिन आध्यात्मिकता के साथ-साथ सामाजिक समरसता का भी भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला। कथा प्रवक्ता पं. भीमा शंकर शास्त्री के सानिध्य में चल रही इस दिव्य कथा में समरस समाज का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत हुआ।
कार्यक्रम के दौरान गीता भवन ट्रस्ट अध्यक्ष व विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय व ट्रस्टीयों द्वारा नगर के सर्व समाजों के समाज अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों का भव्य सम्मान किया गया। सभी समाजों के पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें धार्मिक अंगवस्त्र एवं सम्मान प्रतीक प्रदान किए गए। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से आरती का लाभ लिया, जिससे पूरा पंडाल आध्यात्मिक ऊर्जा और एकता के भाव से भर उठा।
गीता केवल आत्मा नहीं, समाज के उत्थान का मार्गदर्शन भी –
कथा प्रवक्ता पं. भीमा शंकर शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा कि भगवद गीता केवल आत्मा का नहीं, बल्कि समाज के उत्थान का भी मार्गदर्शन करती है। जब समाज एक सूत्र में बंधता है, तभी राष्ट्र सशक्त बनता है।” उन्होंने समरसता, सेवा और आपसी सहयोग को सनातन संस्कृति का मूल बताते हुए कहा कि समाज में व्याप्त भेदभाव को मिटाकर एकजुट होकर आगे बढऩा ही गीता का सच्चा संदेश है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सामाजिक संगठनों, विभिन्न समाजों के प्रमुखों तथा आम नागरिकों की सहभागिता ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। पूरे वातावरण में भक्ति, एकता और सांस्कृतिक चेतना की अनुपम छटा बिखर गई। आरती व पौथी पूजन का लाभ तालीदाना गौशाला अध्यक्ष गजराजसिंह राठौर (गजु बना), महेन्द्रसिंह (दादु बना), भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह देवड़ा, बालुसिंह बंडवा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंभुलाल चंन्द्रवंशी, जनपद सदस्य दुर्गालाल अटोलिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेन्द्रसिंह आदि ने लिया। संचालन राजेन्द्र श्रोत्रिय ने किया।
इन समाजों के प्रतिनिधि हुए शामिल –
ट्रस्ट सचिव अशोक सेठिया ने बताया कि कथा के छठे दिन राठौर समाज से जगदीश सोलंकी, पालीवाल समाज से डॉ एएन पालीवाल, क्षत्रिय महासभा से बहादुरसिंह सोनगरा, कायस्थ समाज से भूपेन्द्र सक्सेना, जैन समाज से अजीत चत्तर, दिगम्बर समाज से रितेश जैन, खरतरगच्छ समाज से अभय कोठारी, पोरवाल समाज से शिव सेठिया, प्रजापति समाज से मुकेश प्रजापत, अग्रवाल समाज से आलोक मोदी, पंजाबी समाज से ज्ञानी हंसराजसिंह, पाटीदार समाज से मदनलाल पंचावत, धाकड़ समाज से राधाकिशन, गोपाल धाकड़, रामेश्वर कसानिया, पांचाल समाज से ब्रदीलाल पांचाल, मनोहर पांचाल, जौधपुरा ब्राहम्ण समाज से अनिल शर्मा, खटीक समाज से मोहन बोरीवाल, दमामी समाज से महेन्द्र चौहान, फूलमाली समाज से फुलचन्द्र माली, माली समाज से रमेश मेवाड़ा, गोवर्धन पटेल, मोहन पटेल, औदिच्य ब्राहम्ण समाज गिरीराज उपाध्याय, अरोड़ा समाज से उमेश अरोड़ा, ब्राहम्ण समाज से प्रदीप शर्मा, बैरागी समाज से मनोहर बैरागी, रविदास समाज से संजय जटिया, दर्जी समाज से संजय मकवाना, यादव समाज से बबलु यादव, वाल्मिकी समाज से मनीष ऊंटवाल, जैन समाज से सुभाष टुकडिय़ा, सिंधी समाज से महेश सोनी, मोदी समाज से प्रहलाद मोदी, महाराष्ट्रीय समाज से पांडुरंग श्रीरसारण उपस्थित रहे। सभी का सम्मान किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

