• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, September 29
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»सेवा, समर्पण और संवेदना के प्रतीक शेखर नाहर का भव्य नागरिक अभिनंदन
जावरा

सेवा, समर्पण और संवेदना के प्रतीक शेखर नाहर का भव्य नागरिक अभिनंदन

EditorBy EditorJanuary 4, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– मॉर्निंग वॉक क्लब के नववर्ष समारोह में समाजसेवा को मिला सम्मान का मंच
– होटल गोल्डन लीफ में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
जावरा। नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी शेखर नाहर को उनके निस्वार्थ सेवा कार्यों, सरल स्वभाव और सतत समर्पण के लिए मॉर्निंग वॉक क्लब जावरा द्वारा होटल गोल्डन लीफ पर आयोजित नववर्ष मिलन एवं सम्मान समारोह में भव्य रूप से सम्मानित किया गया।
यह समारोह केवल सम्मान का नहीं, बल्कि समाज सेवा को नई ऊर्जा देने वाला प्रेरणास्रोत बन गया। कार्यक्रम में समाजसेवी कानसिंह चौहान एवं कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में कहा कि शेखर नाहर की समाज के प्रति संवेदनशीलता केवल नगर तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक उनकी प्रतिष्ठा स्थापित हो चुकी है। ऐसे व्यक्तित्वों का सम्मान समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए, क्योंकि यही लोग नई पीढ़ी को सेवा और नैतिकता की राह दिखाते हैं।65 सदस्यों का स्वास्थ के प्रति जागरुक मार्निंग वॉक क्लब –
मॉर्निंग वॉक क्लब, जो 60 से 65 स्वास्थ्य-जागरूक नागरिकों का सक्रिय समूह है, ने इस अवसर पर यह संदेश दिया कि समाजसेवियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करना सामाजिक चेतना को मजबूत करता है। क्लब के सदस्यों ने पुष्पमालाओं, शाल एवं श्रीफल भेंट कर शेखर नाहर का आत्मीय अभिनंदन किया और उन्हें अभिनंदन पत्र प्रदान किया। इस गरिमामयी समारोह में पूर्व नपाध्यक्ष तथा वर्तमान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि यूसुफ कड़पा, नपा उपाध्यक्ष तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कोचट्टा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कीर्तिशरण सिंह, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष हरिराम शाह, लायंस क्लब अध्यक्ष यश जैन, भारत विकास परिषद अध्यक्ष पप्पू सिंह, यज्ञ समिति से जगदीश राठौड़, गोशाला समिति से प्रकाश मांदलिया, आर्ट ऑफ लिविंग से प्रदीप शर्मा, जन अभियान परिषद से शिवेंद्र माथुर, पत्रकार संघ से पवन शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, शिक्षाविद, व्यापारी संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा बार एसोसिएशन, सराफा व्यापारी संघ, स्विमिंग क्लब, आर्य समाज, प्रॉपर्टी ब्रोकर एसोसिएशन, वेयरहाउस एवं उद्योग संघ, सहकार भारती, अटल ग्राम परिषद, विभिन्न सामाजिक व व्यवसायिक संगठनों के पदाधिकारी व समाजसेवी नागरिकों ने भी शेखर जी नाहर का स्वागत-सम्मान कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।गीत संगीत से यादगार बना समारोह –
मार्निंग वॉक क्लब के निरंजन भाटी एवं सुरेन्द्र सारड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में पप्पू शर्मा की मधुर एवं शानदार गीत प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भावनात्मक और उल्लासपूर्ण बना दिया, जिससे समारोह और भी यादगार हो गया। अपने उद्बोधन में शेखर नाहर ने कहा कि उन्हें सेवा की प्रेरणा अपने पिता स्व. मदनलाल नाहर, अपनी अर्धांगिनी स्व. संगीता नाहर तथा माता इंदिरा नाहर से मिली है। उन्होंने समाज सेवा के पथ पर जीवनपर्यंत चलते रहने का संकल्प दोहराते हुए समाजजनों से भी सेवा कार्यों में सहभागिता एवं सहयोग की अपील की। स्वागत भाषण संस्था के फाउंडर डॉ. दिलीप शाकल्य ने दिया, अभिनंदन पत्र का वाचन अभय श्रीवास्तव ने किया। संचालन दिनेश सुराना ने किया। आभार तरुणसिंह तोमर ने माना।

Post Views: 237
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

By EditorSeptember 28, 2026

– विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में हुई चिकित्सकों की…

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.