– होटल सायाजी, इंदौर में आयोजित भव्य ‘VOGI – Vision of Glam’ शो में सम्मानित हुआ जावरा
– 16 साल की कड़ी मेहनत का मिला परिणाम
जावरा। फैशन, हेयर और ब्यूटी इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित मंच ‘VOGI – Vision of Glam’ हाई फैशन, हेयर एंड ब्यूटी शो के दौरान जावरा के प्रसिद्ध ब्यूटी एंटरप्रेन्योर संजय भाटी को 16 वर्षों की कड़ी मेहनत बाद मिली निरंतर सफलता और बिजऩेस एक्सपेंशन के लिए बिजऩेस एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह भव्य आयोजन बीते दिनों होटल सायाजी, इंदौर में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री के दिग्गज शामिल हुए। कार्यक्रम में 500 से अधिक दर्शकों की मौजूदगी रही।
जावरा से शुरू हुआ सफर, आज राष्ट्रीय पहचान –
संजय भाटी ने 16 वर्ष पूर्व जावरा में एक छोटे से एंजल ब्यूटी पार्लर से अपने करियर की शुरुआत की थी। आज एंजल ग्रुप मध्यप्रदेश के साथ देश भर में ब्यूटी ट्रेनिंग और प्रोफेशनल स्किल डेवलपमेंट का बड़ा नाम बन चुका है। संजय भाटी की सबसे बड़ी पहचान सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि गरीब परिवारों की महिलाओं और बालिकाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। सैकड़ों महिलाओं को उन्होंने ब्यूटी इंडस्ट्री से जोड़कर रोजग़ार दिलाया है उन्है आत्म निर्भर बनाने में महती भूमिका अदा की हैं।
भतीजी उन्नति भाटी बनी देश की टॉप यंगेस्ट मेकअप आर्टिस्ट –
इसी भव्य समारोह में संजय भाटी की भतीजी उन्नति अजय भाटी को देश की टॉप यंगेस्ट मेकअप आर्टिस्ट के अवार्ड से सम्मानित किया गया। कम उम्र में ही उन्नति ने कई बड़ी हस्तियों और हाई-प्रोफाइल इवेंट्स में मेकअप आर्टिस्ट के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उनका टैलेंट और प्रोफेशनलिज़्म आज राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है।
इंटरनेशनल ब्यूटी एजुकेटर उन्नति सिंह के हाथों मिला सम्मान –
इस गौरवपूर्ण अवसर पर अवॉर्ड इंटरनेशनल ब्यूटी एजुकेटर एवं द फिनिशिंग स्कूल ब्यूटी एजुकेशन कीसंस्थापक उन्नति सिंह ओर ब्यूटी एजुकेटर और एसवीजी अकादमी की संस्थापक सीमा वी. जेरारानी ने प्रदान किया। खास बात यह रही कि 16 वर्ष पूर्व यही उन्नति सिंह थीं, जिन्होंने जावरा में एंजल ब्यूटी पार्लर का मुहूर्त किया था और संजय भाटी के विजऩ को दिशा दी थी। उन्हीं के मार्गदर्शन में एंजल ग्रुप ने अपने विद्यार्थियों को इंटरनेशनल ट्रेनिंग और इंडस्ट्री एक्सपोजऱ दिलाया।
जावरा के लिए गर्व का क्षण –
होटल सायाजी में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल फैशन, हेयर और ब्यूटी शो में देश के नामी ब्यूटी एजुकेटर, फैशन डिज़ाइनर और इंडस्ट्री एक्सपर्ट मौजूद थे। इस मंच पर जावरा के संजय भाटी और उन्नति भाटी का सम्मान पूरे नगर के लिए गौरव की बात है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

