– माननखेड़ा चौकी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत की प्रभावी कार्रवाई, लाखों की मादक सामग्री बरामद
रतलाम/जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (ग्रामीण) विवेककुमार लाल एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद के नेतृत्व में पुलिस चौकी माननखेड़ा द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।
दिनांक 13 दिसंबर 2025 की रात्रि को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर माननखेड़ा बस स्टैंड पर घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानों का पालन करते हुए कार्रवाई की गई। इस दौरान दो आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 25 किलोग्राम डोडाचूरा, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 75 हजार रुपए है, जप्त किया गया। इस संबंध में थाना रिंगनोद पर धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
आकोदड़ा के श्यामलाल से लेकर आए थे डोडाचुरा –
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने उक्त मादक पदार्थ श्यामलाल सरगरा निवासी आकोदड़ा से प्राप्त करना बताया है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने मामले में ईश्वरलाल पिता हरिराम सुर्यवंशी (30) निवासी मजेसरी, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर तथा नागेश्वर पिता मांगीलाल कुमावत (21) निवासी बेहपुर, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर को गिरफतार किया हैं। वहीं श्यामलाल पिता बद्रीलाल सरगरा, निवासी आकोदड़ा, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर फरार हैं। जिसकी तलाश जारी हैं।
सराहनीय भूमिका –
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक आनंद सिंह आजाद (थाना प्रभारी रिंगनोद), उपनिरीक्षक राजेश मालवीय, कार्यवाहक प्र.आर. हर्षवर्धन सिंह, आर. घनश्याम कुमावत, संतोष कुमार, सैनिक जालम सिंह एवं शांतिलाल बामनिया की सराहनीय भूमिका रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

