– होटल, लॉज, झोपडय़िों व ढाबों में ठहरे संदिग्धों की गहन जांच, बिना सूचना रखने पर होगी कार्रवाई
जावरा। हुसैन टैकरी पर संदिग्ध रुप से निवास कर रहे लोगों की जांच करने हेतु सामाजिक कार्यकर्ता शब्बीर डेनी की विधायक और स्थानीय प्रशासन को की गई शिकायत के बाद हुसैन टेकरी क्षेत्र में पुलिस ने व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान झोपडिय़ों के साथ-साथ होटल, लॉज एवं ढाबों में ठहरे संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई।
औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार हुसैन टेकरी क्षेत्र सहित आसपास के ढाबों पर सर्चिंग की गई। पुलिस ने होटल, लॉज व किराए पर कमरे उपलब्ध कराने वाले संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां ठहरे सभी व्यक्तियों की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति बिना पुलिस सूचना के ठहरा पाया जाता है, तो संबंधित होटल, लॉज अथवा रूम मालिक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत ढाबों पर भी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर तलाशी ली गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आगे भी इस तरह की चेकिंग जारी रहेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

