– कल्प शक्ति सम्मान समारोह में जावरा क्लब का दमदार प्रदर्शन
– डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट कल्पना बंडी के मार्गदर्शन में समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
जावरा। लीनेस डिस्ट्रिक्ट कृष्णिका एमपी 1 द्वारा आयोजित कल्प शक्ति सम्मान समारोह जाल सभागार में उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह लीनेस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट कल्पना बंडी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। सम्मान समारोह में लीनेस क्लब जावरा का दबदबा कायम रहा, क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट रही पुष्पा वरुण को आगामी सत्र 2026 के लिए डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट नॉमीनेट किया गया। नॉमिनेशन की घोषणा के बाद सभागार तालियों से गूंज उठा और सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं लीनेस क्लब जावरा ने उत्कृष्ट कार्यों के दम पर कुल 15 अवॉर्ड प्राप्त कर डिस्ट्रिक्ट में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।
इन्है मिला इंदौर में सम्मान –
इंदौर में आयोजित सम्मान समारोह में अति श्रेष्ठ में क्लब अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, सचिव रेखा रावल, कोषाध्यक्ष संतोष शर्मा को शामिल किया। वहीं श्रेष्ठ श्रेणी में क्लब की पूर्वाध्यक्ष कविता चौहान को श्रेष्ठ एरिया ऑफिसर, बैनर प्रेज़ेन्टेशन अवॉर्ड, सदस्यता वृद्धि में प्रथम के अवार्ड से नवाजा गया। वहीं अतिउत्तम परिपत्र के लिए पुष्पा गुप्ता एवं कविता चौहान को सम्मान मिला। क्लब अध्यक्ष को डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट कल्पना बंडी ने मेडल पहनाकर कल्प शक्ति सेवा सप्ताह का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन श्रेणी में क्लब की ममता सोनी, संगीता सोनी, आरती उपमन्यू, कविता चौहान तथा पुष्पा गुप्ता को पुरुस्कृत किया गया। यह आयोजन न केवल उपलब्धियों का उत्सव रहा, बल्कि समाज सेवा के प्रति लीनेस बहनों की प्रतिबद्धता और शक्ति का भी प्रभावी प्रदर्शन रहा। सम्मान समारोह में क्लब की विनीता सोनी, रंजना सेठिया, रमा अग्रवाल भी उपस्थित रही।
सेवा भावना सर्वोपरि – पुष्पा वरूण
डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट के रूप में नॉमिनेशन के बाद पुष्पा वरुण ने अपने सम्मान के प्रतिउत्तर में कहा कि संगठन के प्रति उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता सेवा भावना है। उन्होंने कहा कि यह पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का वह अवसर है जिसके माध्यम से समाजहित में बेहतर कार्यों को गति दी जाएगी। अपने उद्बोधन में उन्होंने आगामी कार्य योजना की रूपरेखा भी प्रस्तुत की, जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा के विस्तार, स्वास्थ्य व शिक्षा के साथ पर्यावरण से जुड़े अभियानों को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही। पुष्पा वरुण ने संगठन की सभी सदस्यों से वर्षभर सहयोग प्रदान करने की अपील की और कहा कि सामूहिक प्रयास ही बड़े बदलाव का आधार बनते हैं। समारोह के समापन पर सभी ने सत्र 2026 की होने वाली डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस पुष्पा वरुण को नवीन सत्र के लिए शुभकामनाएँ दीं। सभा में वरुण ने आगामी वर्ष के स्लोगन नए सपने नई उड़ान और प्रोजेक्ट सेवा के सप्त सौपान का विमोचन भी किया।

