– वेयरहाउस के पास दबिश में मिली बड़ी सफलता, 11.61 ग्राम एमडी ड्रग्स और मोबाइल बरामद
— ड्रग नेटवर्क की कडिय़ां खंगाल रही पुलिस टीम
जावरा। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जावरा शहर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एमडी ड्रग्स की तस्करी में लिप्त दो युवकों को गिरफ्तार कर 11.61 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित कुल 1 लाख 35 हजार रुपये का मशरूका जप्त किया है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उमेश जोगा, उप पुलिस महानिरीक्षक निमिष अग्रवाल रतलाम रेंज तथा पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई के नेतृत्व में जावरा पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई की। दिनांक 27 नवंबर 2025 को उप निरीक्षक चन्द्रशेखर डिगा एवं टीम ने वेयरहाउस के सामने भुतेड़ा रोड, जावरा से वसीम पिता मकबुल खां (35) को पकड़ा, जिसके कब्जे से 11.61 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत 1,15,000 रुपये) एवं विवो कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत 20,000 रुपये) जप्त किया गया। मामले में थाना जावरा शहर पर एनडीपीएस की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पूछताछ में सामने आए दूसरे आरोपी साजिद उर्फ कल्लू पिता समरोज (30) निवासी मेवातीपुरा जावरा को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाकर पीआर लेकर अन्य संभावित आरोपियों एवं ड्रग्स नेटवर्क की जांच जारी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

