• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, September 29
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»संजीवनी फाउंडेशन का बड़ा एलान : अब सेवा सीधे आपके द्वार
जावरा

संजीवनी फाउंडेशन का बड़ा एलान : अब सेवा सीधे आपके द्वार

EditorBy EditorNovember 27, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– ट्रैफिक सिग्नल और रजिस्ट्री के बाद नपा में 1 प्रतिशत अतिरिक्त टेक्स जेसे मुद्दों पर दायर होगी जनहीत याचिका
– स्वास्थ्य, सुरक्षा और नागरिक अधिकारों को लेकर भी सजग फाउंडेशन
– प्रत्येक शनिवार को शहर के वार्डो से लेकर ग्रामीण अंचलों तक लगेंगे स्वास्थ शिविर
जावरा। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य है, इसके लिए किसी पद की लालसा नहीं — इसी संकल्प के साथ संजीवनी फाउंडेशन, जावरा ने लायंस क्लब के सहयोग से जन-कल्याणकारी अभियानों की नई श्रृंखला सेवा आपके द्वार के माध्यम से शुरू की है। फाउंडेशन ने स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं, ट्रैफिक सुरक्षा, नागरिक अधिकारों और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर कई बड़े निर्णयों की घोषणा गुरुवार को स्थानीय चोखा चुल्हा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।
हर वार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों में लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर –
संस्थापक अध्यक्ष एवं समाजसेवी यश जैन (एडवोकेट) ने बताया कि आने वाले दिनों में जावरा शहर के सभी वार्डों और आसपास के ग्रामीण अंचलों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच, नि:शुल्क परामर्श, प्राथमिक उपचार की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग भी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा से वंचित न रहे।
खराब ट्रैफिक सिग्नल पर हाईकोर्ट में लगेगी जनहित याचिका –
जावरा चौपाटी क्षेत्र के खराब ट्रैफिक सिग्नल को लेकर फाउंडेशन संस्थापक जैन ने गहरी चिंता जताते हुए कहा कि चौपाटी चौराहे पर यातायात के अत्यधिक दबाव के चलते लगातार दुर्घटनाए हो रही हैं, लगातार दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन के निष्क्रिय रवैये को देखते हुए संस्था ने इस विषय पर हाई कोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दाखिल करने का निर्णय लिया है। इसमें संबंधित विभागों को पक्षकार बनाया जाएगा और जवाबदेही तय की जाएगी।
नामांतरण शुल्क में 1 प्रतिशत अतिरिक्त वसूली पर आपत्ति, होगी अलग याचिका दर्ज –
पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश की जावरा नगर पलिका पहली ऐसी नगर पालिका हैं, जो शहर के किसी भूखण्ड, मकान की रजिस्ट्री उपरांत नामांतरण के लिए रजिस्ट्री का 1 प्रतिशत टेक्स के रुप में वसूल करती हैं, जो कि आम जनता पर अनुचित आर्थिक बोझ हैं। इसका विरोध करते हुए जैन ने बताया कि इस विषय पर भी संस्था द्वारा अलग से न्यायालय में जनहीत याचिका तैयार की जा चुकी है, जिसे शीघ्र ही न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
जावरा में ब्लड बैंक की आवश्यकता को लेकर रहेगा दबाव –
प्रेस वार्ता में यह गंभीर मुद्दा भी उठाया गया कि जावरा में तत्काल ब्लड बैंक की स्थापना आवश्यक है। अभी शहर को आसपास के जिलों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे आपात स्थिति में समय की भारी बर्बादी होती है। संस्था प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ इस विषय पर लगातार संवाद कर रही हैं।
20 लोगों ने किया देहदान संकल्प —
फाउंडेशन के संस्थापक ने बताया कि संस्था द्वारा अब तक 20 नागरिक नियमों के अनुसार देहदान संकल्प फॉर्म भरकर मेडिकल कॉलेज रतलाम को भेज चुके हैं, कई रक्तदान शिविर एवं नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा चुके हैं। संस्था अध्यक्ष ने साफ किया कि संजीवनी फाउंडेशन सिर्फ सेवा कार्यों तक सीमित नहीं है बल्कि प्रशासनिक सुधार, नागरिक अधिकारों की रक्षा और जनहित के मुद्दों पर ठोस संघर्ष भी जारी रहेगा।
नागरिकों से आह्वान — समस्याएँ बताएं, समाधान में शामिल हों –
अंत में संस्था सचिव राजेश जैन ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र की समस्याएँ फाउंडेशन तक पहुँचाएँ। संस्था इन मुद्दों को उचित मंचों पर उठाकर समाधान के लिए ठोस पहल करेगी तथा समाज की अन्य सेवाभावी संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य करेगी।

Post Views: 91
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

By EditorSeptember 28, 2026

– विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में हुई चिकित्सकों की…

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.