– सरदार पटेल की 150 वीं जयंति पर जावरा में निकाला यूनिटी मार्च
– मामटखेड़ा में किसान सम्मेलन, सीताराम बाग पर युवा सम्मेलन के साथ बीएलएम पैलेस पर हुआ महिला सम्मेलन
– मामटखेड़ा से निकाला पैदल मार्च, जावरा के सभी प्रमुख मार्गो से गुजरा, हुआ स्वागत
जावरा। सपूत वही, जो मातृभूमि की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित करे। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस दृढ़ संकल्प और संगठन कौशल से देश की 562 रियासतों का एकीकरण किया, वह भारत की एकता का प्रतीक है। आज हमें उसी भावना को आत्मसात करने की आवश्यकता है।
यह उद्गार सांसद सुधीर गुप्ता ने सरदार पटेल की 150 वीं जयंति के अवसर पर आयोजित युनिटी मार्च के अवसर पर ग्राम मामटखेड़ा में आयोजित किसान सम्मेलन में व्यक्त किए। विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने कहा कि अगर आज भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा है, तो इसके पीछे सरदार पटेल की अदम्य इच्छाशक्ति है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ और सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लें। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के.के.सिंह कालूखेड़ा, कान्हसिंह चौहान, जिला महामंत्री महेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, किर्तीशरणसिंह, जिला सह कार्यालय मंत्री राजेन्द्रसिंह गुडरखेड़ा, नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, सुखेड़ा मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, भाजपा मंदसौर जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल आदि ने सम्बोधित किया।
सीताराम बाग पर हुआ युवा सम्मेलन –
किसान सम्मेलन के उपरांत ग्राम मामटखेड़ा से पदयात्रा प्रारंभ हुई, जो भीमाखेड़ी होते हुए जावरा के सीताराम बाग पहुँची। यहाँ नगर पालिका जावरा द्वारा भव्य युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। यात्रा के सीताराम बाग पहुंचने पर एनसीसी बालिकाओं द्वारा मार्च पास्ट कर अतिथियों का स्वागत किया। स्कूली बालिकाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान सभी अतिथियों का शाल श्रीफल व साफा बांधकर सम्मान किया गया। आयोजन में शिक्षा विभाग के बच्चों एवं सरदार पटेल नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। जिन्है पुरुस्कृत किया गया। यहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी, सामाजिक संगठन, एनसीसी कैडेट और नगर के गणमान्य नागरिक, नगरपालिका उपाध्यक्ष सुशिल कोचटटा , अनुविभागीय अधिकारी सुनिल जायसवाल, सीएसपी युवराजसिंह चौहान, शहर थाना प्रभारी दीपक मंडलोई, औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान, नपा इंजिनियर शुभम सोनी, लोकेश विजय, राजीव राव, जनपद सीईओ बलवंत नलवाया, पीएचई एसडीओ इरफान अली, बीईओ ज्योति पटेल, बीआरसी चरणसिंह चन्द्रावत के साथ राजस्व, शिक्षा, नगर पालिका के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया। आभार नपा सीएमओ राहुल शर्मा ने माना।
महिला सम्मेलन के साथ हुई यात्रा की समाप्ति –
सीताराम बाग से प्रारंभ होकर यह एकता मार्च पैलेस, गुंन्ना चौक, पूल बाजार, बजाज खाना, घंटाघर चौक, खारीवाल मोहल्ला, आज़ाद चौक, सुतारीपुरा, खिड़की दरवाजा और लहसुन मंडी रोड से होते हुए खाचरौद रोड स्थित बीएलएम पैलेस पहुँची। पद यात्रा का नगर में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जहां महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण के साथ हुआ। महिला सम्मेलन में सांसद, विधायक के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंभुलाल सूर्यवंशी, जनपद पंचायत जावरा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि हरिओम शाह के साथ जावरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह देवड़ा, मांगीलाल पांचाल, पिपलौदा नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, महामंत्री अनिल धारीवाल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह जादौन, राहुल ओस्तवाल, मनीष ऊंटवाल, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ दिलीप शाकल्य, अभय कोठारी, रतललाल लाकड़, पिकेंश मेहरा, प्रांजल पाण्डेय, राहुल उपमन्यु, शिवेन्द्र माथुर, रजत सोनी, राजेश धाकड़, दशरथ कसानिया, दिलीप हेमावत, सैय्यद अमजद अली, विरेन्द्रसिंह चौहान, शरद डूंगरवाल , घनश्याम सोलंकी , पवन जैन , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष निर्मला हाड़ा, रानिगाव सरपंच चांदनी रितेश जैन आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व महिलाए उपस्थित रही। आयोजन में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दाद बटोरी। अतिथियों के स्वागत के बाद यात्रा का समापन हुआ। आयोजन में जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन के साथ महिला बाल विकास विभाग, चिकित्सा, जनपद के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

