जावरा । सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वतीपुरम, पहाड़िया रोड जावरा में मंगलवार 11 नवंबर को संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में “सप्तशक्ति संगम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्चना कर्णावत ने की, जबकि मुख्य वक्ता डॉ. ज्योति उपाध्याय, मुख्य अतिथि डॉ. विद्या तिवारी, एवं विशेष अतिथि अलका शाह (जनपद उपाध्यक्ष, जावरा) तथा मोनिका चौहान उपस्थित रहीं।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के परिवर्तनशील युग में महिलाओं की भूमिका राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं, जिससे मातृशक्ति का सम्मान और योगदान दोनों बढ़ा है।
कार्यक्रम में 200 से अधिक मातृशक्ति की उपस्थिति रही, जिसमें जावरा एवं आसपास के लगभग 30 गांवों की महिलाओं ने भाग लिया। विद्यालय की छात्राएं वीरांगनाओं के वेशभूषा में उपस्थित रहीं, जिनके आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए तथा “सप्तशक्ति संगम” का संदेश पत्र वितरित किया गया। विद्यालय प्राचार्य रेनू बाला शर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

