• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, September 29
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»कैरियर योजना समुंद्रमंथन की तरह, जेपीएस में आयोजित करियर कार्यशाला में विद्यार्थियों ने समझे नए अवसर
जावरा

कैरियर योजना समुंद्रमंथन की तरह, जेपीएस में आयोजित करियर कार्यशाला में विद्यार्थियों ने समझे नए अवसर

EditorBy EditorOctober 28, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– 21वीं सदी के ट्रेंडिंग करियर” विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन
जावरा। जावरा पब्लिक स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए “कैरियर परामर्श सत्र – 21वीं सदी के ट्रेंडिंग करियर” विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की दिशा में सही मार्गदर्शन प्रदान करना और उनके अंदर छिपी संभावनाओं को पहचानने में सहायता करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था डायरेक्टर विनोद मूणत, प्राचार्य पियूष मूणत, एवं किड्जी डायरेक्टर शोभित मूणत द्वारा किया गया। विशेष अतिथि के रूप में पारूल यूनिवर्सिटी बड़ौदा से आए डाॅ. पवन द्विवेदी, मप्र-छत्तीसगढ़ के रिजनल मैनेजर प्रवीन प्रभाकर एवं मार्केटिंग मैनेजर हितेष चौधरी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। प्राचार्य पियूष मूणत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यशाला विद्यार्थियों को यह समझने में मदद करेगी कि उनका भविष्य किन क्षेत्रों में अधिक उज्ज्वल हो सकता है। उन्होंने कहा कि सही करियर चयन केवल एक निर्णय नहीं, बल्कि आत्म-चिंतन और सही मार्गदर्शन की प्रक्रिया है।डाॅ. पवन द्विवेदी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि कैरियर योजना एक “समुंद्रमंथन” की तरह है, यह एक मंज़िल नहीं बल्कि सतत चलने वाली यात्रा है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि सफलता के लिए सकारात्मक सोच, सही खान-पान और दृढ़ संकल्प आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब आपके आसपास लोग नकारात्मक बातें करें, तो उस वातावरण को छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने भारत की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “अतुल्य भारत” आज विज्ञान, तकनीक, कृषि, सुरक्षा और अनुसंधान के क्षेत्रों में विश्व में अग्रणी स्थान रखता है। भारत आज दुनिया को भोजन प्रदान करता है — यह हमारे किसानों की मेहनत और तकनीकी विकास का परिणाम है। विद्यार्थियों से उन्होंने आह्वान किया कि वे हटकर सोचें और बदलते पर्यावरण, जलवायु, तथा तकनीकी क्षेत्रों को अपने करियर का हिस्सा बनाएं। उन्होंने छात्रों को एनडीए, एएफसीएटी, एग्रीकल्चर, क्लेट, जर्नलिज्म, मास कम्यूनिकेशन, तकनीकी शिक्षा जैसे उभरते करियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी और इन क्षेत्रों में संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला के दौरान छात्रों ने कई महत्वपूर्ण बिंदु नोट किए और उत्साहपूर्वक अपने प्रश्न पूछे।

अंत में संस्था डायरेक्टर विनोद मूणत ने कहा  “जीवन की सही दिशा चुनना केवल अंकों या डिग्री का प्रश्न नहीं है, बल्कि अपने जुनून और योग्यता को पहचानने की कला है। हमारा उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को उसके सपनों की उड़ान के लिए सही दिशा और प्रेरणा देना है।” इस प्रेरणादायक कार्यशाला ने विद्यार्थियों के मन में नए विचारों और संभावनाओं का संचार किया, जिससे वे अपने भविष्य के प्रति और अधिक आत्मविश्वास से भर उठे।

Post Views: 241
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

By EditorSeptember 28, 2026

– विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में हुई चिकित्सकों की…

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.