– सफाई मित्रों के लिए अनुठी पहल की शुरु
जावरा। नगर के प्रसिद्ध हुसैन टेकरी शरीफ द्वारा इस वर्ष दीपावली के शुभ अवसर पर सफाई मित्रों के लिए एक सराहनीय और मानवीय कदम उठाया गया। हुसैन टेकरी प्रशासक ने पहली बार सफाई मित्रों को दीपावली के उपहार स्वरूप 20 हजार 500 रुपए का विशेष बोनस प्रदान किया। जिससे इन मेहनतकश कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी की चमक छाई।
इस पहल की चारों ओर सराहना की जा रही है। सफाई मित्रों ने अपने सम्मान और योगदान को पहचाने जाने पर मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड चेयरमेन सनवर पटेल और हुसैन टेकरी के प्रशासनिक अधिकारी जिल्लुरहमान कार्यपालन अधिकारी अब्दुल हकीम का आभार माना। उन्होंने कहा कि यह केवल एक आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि उनके कार्य के प्रति सम्मान और मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाता हैं।
अब्दुल हकीम ने बताया कि सफाई मित्र हमारे संस्थान का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी मेहनत और सेवा के बिन परिसर की स्वच्छता और व्यवस्था संभव नहीं। दीपावली पर उन्हें सम्मानित करना हमारा कर्तव्य था। इस पहल से यह संदेश भी गया कि समाज के सभी वर्गों का सम्मान और सहयोग आवश्यक है, विशेषकर उन लोगों का जो निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं। स्थानीय लोगों ने भी इस प्रयास की प्रशंसा की और उम्मीद जताई कि अन्य संस्थान भी इस तरह की सकारात्मक पहल करेंगे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

