– गौशाला का अवलोकन किया, गौ सेवा कर दी पूर्व मंत्री कालूखेड़ा को श्रृद्धासुमन
– राष्ट्रसंत नमन वैष्णव का भी लिया आशीर्वाद
जावरा। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व सांसद कैलाशवासी महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा की आंठवी पूण्यतिथि पर जावरा पहुंचे मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट गुरुवार को तालीदाना स्थित महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा गौशाला का अवलोकन करने पहुंचे। जहां गौशाला अध्यक्ष गजराजसिंह राठौर (गज्जु बना) तथा दादु बना ने केबीनेट मंत्री के साथ पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास का स्वागत किया। स्वागत पश्चात केबीनेट मंत्री सिलावट ने गौशाला का अवलोकन किया, गौ सेवा करते हुए गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया। गौशाला स्थित मंदिर पर दर्शन पूजन कर स्व. महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा के चित्र पर पूष्पांजलि अर्पित की। अवलोकन पश्चात गौशाला पदाधिकारियों ने गौशाला विकास को लेकर एक मांग पत्र भी केबीनेट मंत्री को सौंपा। रतलाम जिले की तालीदाना गौशाला की व्यवस्थाओं को देखकर केबीनेट मंत्री प्रभावित हुए और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
केबीनेट मंत्री ने लिया राष्ट्रसंत का आशीर्वाद –
गौशाला अवलोकन पश्चात गौशाला पर विराजीत राष्ट्रसंत नमन वैष्णव से केबीनेट मंत्री सिलावट ने आशीर्वाद लिया। मंत्री ने राष्ट्रसंत का पुष्पमाला से स्वागत कर उनसे चर्चा की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण व गौशाला के पदाधिकारी व सदस्य मौजुद रहे। केबीनेट मंत्री से पूर्व सीएसपी युवराजसिंह चौहान, औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी विक्रमसिंह, कालूखेड़ा थाना प्रभारी लिलियन मालवीय ने भी गौशाला का अवलोकन कर कालूखेड़ा को श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

