– रियायती दरों पर होगी ब्लड, यूरिन व अन्य जांच
जावरा। लायंस क्लब जावरा ने समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते हुए नेत्र चिकित्सालय के माध्यम से क्लब ने क्षेत्र के लाखों लोगों को नेत्र ज्योति प्रदान कर मानव सेवा का अनुपम कार्य किया है। अब इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अध्यक्ष यश जैन एडवोकेट ने अपने ध्येय वाक्य अनुसार मानव सेवा परमो धर्म को सार्थकता प्रदान करते हुए क्लब के माध्यम से नगर एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को नई सौगात देने जा रहे हैं। जिससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो सकेगा आगामी 12 सितम्बर को लायंस डायग्नोस्टिक सेन्टर का शुभारंभ किया जा रहा हैं। इस सेंटर में खून, यूरिन, ईसीजी सहित विभिन्न प्रकार की सभी पैथोलॉजी जांच अत्यंत रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जायेगी। जिससे आमजन को सुलभ एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेगी।
लायंस क्लब जावरा एवं संजीवनी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में विगत वर्षों अनुसार इस वर्ष भी विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। क्योंकि आपके 1 यूनिट रक्तदान किसी के जीवन की संजीवनी बन सकता हैं। मानवता के इस पुनीत कार्य में भाग लेने हेतु संस्था के अध्यक्ष यश जैन एडवोकेट सचिव अशोक चोपड़ा, कोषाध्यक्ष राकेश कोचट्टा, रक्तदान समिति चेयरमैन मनीष कोचर, रक्तदान समिति को-चेयरमैन वीरेंद्र सिसोदिया, स्वास्थ्य समिति चेयरमैन डॉ अजयसिंह राठौड़, स्वास्थ्य समिति को-चेयरमैन मेहमूद छिपा, फाउंडेशन सचिव राजेश चौरडिय़ा, सदस्य सुदीप भारती, रामगोपाल पाटीदार, प्रवीण व्यास, नितेश धनोतिया, वैभव रांका, विपिन बरेया, मोनू छाजेड़, अमित रूनवाल, मनोज जैन के साथ ही लायंस क्लब के सुरेश मेहता, पवन मोदी, सुजानमल कोचट्टा, घनश्याम रामनानी, गोपाल सेठिया, धर्मचन्द चपड़ोद, पिंकेश मेहरा, संतोष मेडतवाल, राकेश एम कोचट्टा, प्रदीप शर्मा, अरुण संघवी, कमल मूणत, डॉ दिलीप शाकल्य, देवेंद्र शर्मा, शेखर नाहर, अनिल धारीवाल, मुकेश अरोड़ा, संजय गोधा, सुनील राठौर, नरेंद्र संघवी, अर्पित चत्तर, विमल सिसोदिया, प्रकाश अरोड़ा, राजकुमार मारवाड़ी, विजय राठौर, सजी वर्गीस, राहुल चपड़ोद, अजय चौरसिया, पियूष सुराणा, मुस्तुफा सैफ, अभिषेक पामेचा, अमन रामनानी, प्रियांशु मोदी, शुभम मालानी, मोहित गोधा, लक्की सोनी ने अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करे। शिविर में रक्तदान हेतु संजीवनी फाउंडेशन अध्यक्ष यश जैन से उनके मोबाईल नंबर 9827376888 पर संपर्क कर सकते हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

