– कालूखेड़ा थाना प्रभारी लिलियन मालवीय ने दी स्कूली बच्चों को समझाईश
जावरा/कालूखेड़ा। रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन में जिला यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान के अंतर्गत कालूखेड़ा थाना प्रभारी लिलियन मालवीय ने अपने स्टॉफ के साथ शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मावता में स्कूली बच्चों को यातायात नियमों को लेकर समझाईश दी।
थाना प्रभारी मालवीय ने बच्चों को बताया कि नाबालिक बच्चे वाहन चलाते समय या तेज गति से वाहन चलाते समय या बिना हेलमेट, रोंग साइड में वाहन चलाने पर बिना सीट बेल्ड के वाहन चलाने पर चालानी कार्यवाही की जाने की समझाइश दी गई। इस दौरान ड्रंक एंड ड्राइव, लेन चेंज, प्रैशर हॉर्न, रॉग पार्किंग, बगैर नंबर प्लेट, व दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राईडिंग, बुलेट बाइक से पटाखे छोडऩा और अन्य यातायात नियमों का उल्लघन करते पाए जाने को लेकर चालानी कार्यवाही करने को लेकर स्कूली बच्चों को बताया ओर समझाया गया कि अपने परिवार में कोई करे तो उनको भी बताए और सभी में जागरूकता लाए।
सड़क हादसों पर अंकुश लगाता आवश्यक –
कालूखेड़ा थाना प्रभारी लिलियन मालवीय ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। जिससे आए दिन हो रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने से आए दिन सड़क हादसे घटित हो रहें है। इनमे काफी लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते है और काफी लोगों की मौत हो जाती है। हमारी प्राथमिकता सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। इस अभियान का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि लोगों में जागरूकता लाना है। थाना प्रभारी ने सभी बच्चों को बताया कि वे वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें तथा अन्य सभी नियमों का पालन कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देने की अपील की हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

