जावरा। जावरा पब्लिक स्कूल में बुधवार को इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया| इस अवसर पर विद्यालय के हाउस कैप्टन , वाइस कैप्टन, क्लब तथा स्पोर्ट्स समितियों के प्रतिनिधियों को उनके पद और दायित्व सौंपे गए। जिसमे आराध्य गोस्वामी- हेड बाॅय एवं अदिति कुमावत- हेड गर्ल बनाए गए। चयनित छात्रों को बैज पहनाकर सम्मानित व कर्तव्यों का बोध कराया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में संस्था डायरेक्टर व मूणत ग्रुप चेयरमैन विनोद मूणत व डायरेक्टर कमल मूणत रहे। प्राचार्य पियूष मूणत ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। आयोजन में सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुति के साथ चारों हाउस कैप्टन और उनकी टीम ने मार्च पास्ट कर अपने अपने बैच हासिल किए। अंत में स्कूल हेड गर्ल-बाॅय वाइस हेड गर्ल-बाॅय ने अपने बैच पाएं। तत्पश्चात सभी चयनित छात्र-छात्राओं ने गर्वपूर्वक अपनी टीमों सहित मंच पर एक साथ प्राचार्य पियूष मूणत द्वारा शपथ ग्रहण की और विद्यालय की मर्यादा तथा अनुशासन बनाए रखने का संकल्प लिया।हेड बाॅय, हेड गर्ल ने सभी के बीच प्राप्त दायित्व हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया व अपने पद के अधीन सभी मर्यादाओं में रहते हुए सभी को साथ लेकर चलते हुए कर्तव्यों का निर्वहन करने का प्रण लिया। साथ ही जूनियर स्कूल कैप्टन आयुष्मान झाला ने भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
डायरेक्टर विनोद मूणत ने चयनित विद्यार्थियों को बैज पहनाए और कहा कि अगर शिक्षक, छात्र और अभिभावक तीनों का समन्वय एक-सा हो तो बच्चे का हर कदम निश्चित ही सफल होगा एवं विद्यार्थी भी योग्य इंसान ही बनेगा जो राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाला होगा साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह बैज देने का मकसद सिर्फ पोस्ट और पाॅवर देना नहीं है, बल्कि यह एक जिम्मेदारी है, एक सम्मान है, जो आपको दूसरों के लिए उदाहरण बनने का मौका देता है। अंत में सभी अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य का शुभकामनाएं दी व सभी को प्रेरित किया के वे स्टूडेंट काउंसिल का पूर्ण सहयोग करे।