– दो ट्रेक्टर ट्राली भरकर एसडीएम आफीस पहुंचे बर्डिया गोयल के निवासी
– निजी भूमि का शासकीय कर दिया और शासकीय भूमि पर एक व्यक्ति को दे दिया पट्टा
जावरा। समीपस्थ ग्राम बर्डिया गोयल में ड्रोन सर्वे में पटवारी द्वारा निजी भूमि को शासकीय भूमि करने तथा शासकीय भूमि पर एक व्यक्ति को पट्टा देने तथा मंदिर की जमीन को शासकीय करने के साथ ही अन्य त्रुटियों में सुधार करने की मांग को लेकर सोमवार को ग्राम बर्डियागोयल के रहवासी दो ट्रेक्टर ट्राली में भरकर एसडीएम आफीस पहुंचे। जहां उन्होने त्रुटी सुधार हेतु एसडीएम के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार वैभव जैन को सौंपा।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि विगत दिनो मे हुऐ डोन सर्वे में जावरा तहसील के गांव बर्डीयागोयल मे निजी भूमि को शासकीय कर दिया गया हैं। शासकीय भूमि पर जगदीश राठौर के नाम से 43 वर्गमीटर का पटटा बना दिया। जिसका हल्का नम्बर 43 सर्वे नम्बर 1614 है। जबकि उक्त पटटे पर किसी अन्य का कब्जा हैं। उसी से लगी हुई वीर तेजाजी मंदीर की भूमि को शासकीय कर दिया गया है वहीं तथा गाव मे बहुत से निजी मकानों को भी शासकीय कर दिया गया हैं। ये सभी त्रुटियां मोजा पटवारी की साठगाठ से हुई हैं। ग्रामीणों ने ज्ञापन में चार प्रमुख मांगे रखते हुए उन्है पूर्ण करने की मांग की हैं। साथ ही कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों द्वारा आंदोलन की चेतावनी भी दी हैं।
पत्र में रखी चार प्रमुख मांगे –
– वीर तेजाजी मंदीर व गाव के अन्य मंदीर को शासकीय किया गया है उनको मंदीर के नाम से किया जावे।
– शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 1614 पर जो निजी पटटा जारी किया गया है, उसे निरस्त किया जावे।
– गांव के जो भी निजी मकान है, जिन्है शासकीय कर दिया गया हैं, उन सभी मकानो को पुन: निजी करवाया जाए।
– जब तक उक्त त्रुटियो का सुधार नहीं हो तब तक ग्राम बर्डियागोयल के उक्त पटवारी का स्थानांतरण नहीं किया जाए।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

