जावरा। स्थानीय नया मालीपुरा स्थित मठ मंदिर परिसर में फूलमाली समाज की झूला समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें फुलमाली समाज के पंचों द्वारा सर्वसम्मति से समाज के युवा व प्रेस फोटोग्राफर अर्जुन दायम को झुला समिति का अध्यक्ष चुना। साथ ही समिति में उपाध्यक्ष पद पर मोहन विजवा, सचिव पद पर विजय विजवा, सहसचिव पद पर विजय गेहलोत को मनोनीत किया गया। जबकि जितेन्द्र दायम कोषाध्यक्ष बनाए गए।
भीमाखेड़ी निवासी समाज के हरीनारायण मौर्य सहित ओकार सोलंकी, चन्द्रपकाश सोलंकी, फतेहलाल दायम, किशोर खडिवार, लक्ष्मीनारायण मौर्य, कन्हैयालाल विजवा, मनोहरलाल दय्या, नन्दन दायम, प्रेम धनोतिया को भी कार्यसमिति में लिया गया। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी डौल ग्यारस के अवसर पर फूलमाली समाज द्वारा बड़ा मालीपुरा स्थित श्रीराम मंदिर से भगवान की आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। जो नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करती हुई रपट रोड पहुंचेगी। जहाँ इसका समापन होगा। झुला समिति के नए पदाधिकारियों के मनोनयन पश्चात सभी ने फुल माला पहनाकर नवीन पदाधिकारियों का स्वागत किया।





Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

