• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा की बेटी पूनम श्रीवास्तव ने पहली ही कोशिश में NEET में रचा गौरव

August 17, 2026

जावरा में भारत विकास परिषद की प्रांतीय महिला संगोष्ठी “समर्था” का भव्य आयोजन, 20 शाखाओं की 200 मातृशक्तियों ने लिया हिस्सा

August 17, 2026

वॉलीबॉल में महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 23 खिलाडिय़ों का जिला स्तर पर चयन

August 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, August 17
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर नशामुक्ति रथ को किया रवाना
रतलाम

नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर नशामुक्ति रथ को किया रवाना

EditorBy EditorJuly 15, 2025Updated:July 15, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रतलाम। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेश में नशीले पदार्थों के बढ़ते उपयोग और उसके दुष्परिणामों के प्रति समाज को जागरूक करने हेतु नशे से दूरी है जरूरी जन-जागरूकता अभियान का आयोजन 15 जुलाई 2025 से 30 जुलाई 2025 तक किया जा रहा हैं।
इसी तारतम्य में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर नशामुक्ति अभियान के रथ को रवाना कर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखना, नशे की तस्करी एवं अवैध व्यापार पर नियंत्रण और समाज के सभी वर्गों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में डीएसपी अजय सारवान के नेतृत्व में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। पुलिस विभाग इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, साथ ही अन्य विभागों, सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ और शिक्षा संस्थानों का सहयोग भी लिया जा रहा है।शुभारंभ पर ये अधिकारी रहे उपस्थित –
शुभारंभ अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, डीएसपी अजय सारवान, एसडीओपी किशोर पटनवाला, सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, निरीक्षक अय्यूब खान, निरीक्षक पार्वती गौड़, सूबेदार मोनिका ठाकुर आदि पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
इन दिन होगी ये गतिविधि –
अभियान के तहत 15 जुलाई 2025 को उद्घाटन, रैली व शपथ ग्रहण हुई। 16 जुलाई को स्कूल व कॉलेजों में नशे के विरोध में रचनात्मक कार्यक्रम होंगे। 18 जुलाई को जनसंवाद, नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। 21 जुलाई को चित्रकला/निबंध प्रतियोगिताएं, रैली, मोटिवेशनल वार्ता होगी। 25 से 27 जुलाई तक महिला/व्यापारी वर्ग, धार्मिक स्थल, छात्रावासों में कार्यक्रम, 28 से 30 जुलाई को अभियान का समापन समारोह के साथ ही विभागीय समन्वय, सामूहिक शपथ व समीक्षा की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने की नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करें एवं नशे से मुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की हैं। विभिन्न संसाधनों के जरिए किया जाएगा जागरूक –
अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा, जिनमें नुक्कड़ नाटक, बैनर, पोस्टर, पंपलेट वितरण, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के माध्यम से प्रचार, वीडियो स्क्रीनिंग, सोशल मीडिया अभियान, सफाई वाहनों के माध्यम से संदेश प्रसारण, हेल्पलाइन और वेब पोर्टल प्रचार, ई-शपथ के लिए प्रोत्साहन, स्कूल-कॉलेजों में छात्रावास नशामुक्त समिति का गठन और छात्रों को हेल्थलाइन ऐप्स एवं काउंसलिंग से जोडऩा शामिल रहेगा।
नशे के सौदागरों की सूचना दें, आपकी पहचान रहेगी गोपनीय –
एसपी ने कहा कि यदि आपके आसपास किसी भी प्रकार के अवैध नशीले पदार्थ— जैसे गांजा, स्मैक या अन्य मादक पदार्थों की बिक्री, खरीद – फरोख्त या संग्रहण होते हुए दिखाई दे, तो तुरंत रतलाम पुलिस की नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 7049127867 पर सूचना दें। आपकी दी गई जानकारी पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी और आपकी पहचान को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। समाज को नशा मुक्त बनाने में आपका यह योगदान बेहद महत्वपूर्ण हैं। जागरूक नागरिक बनें और नशा रोकथाम में पुलिस का साथ दें।

Post Views: 189
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

रतलाम में तिरंगा वाहन रैली, युवाओं ने लिया राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

August 12, 2026

रतलाम के नए कलेक्टर बने अजय कटेसरिया, संभाला पदभार

August 4, 2026

अब नहीं चलेगी लापरवाही ! एक माह में बंद होंगे सभी अवैध कट, फोरलेन पर झाडय़िां हटेंगी, हादसों पर लगाम कसने उतरा प्रशासन

July 30, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा की बेटी पूनम श्रीवास्तव ने पहली ही कोशिश में NEET में रचा गौरव

By EditorAugust 17, 2026

– बिना कोचिंग घर पर रहकर की तैयारी, IISER में भी चयन — मेहनत, मार्गदर्शन…

जावरा में भारत विकास परिषद की प्रांतीय महिला संगोष्ठी “समर्था” का भव्य आयोजन, 20 शाखाओं की 200 मातृशक्तियों ने लिया हिस्सा

August 17, 2026

वॉलीबॉल में महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 23 खिलाडिय़ों का जिला स्तर पर चयन

August 17, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया, ‘युवा शक्ति विकसित भारत 2047’ रही मुख्य थीम

August 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा की बेटी पूनम श्रीवास्तव ने पहली ही कोशिश में NEET में रचा गौरव

August 17, 2026

जावरा में भारत विकास परिषद की प्रांतीय महिला संगोष्ठी “समर्था” का भव्य आयोजन, 20 शाखाओं की 200 मातृशक्तियों ने लिया हिस्सा

August 17, 2026

वॉलीबॉल में महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 23 खिलाडिय़ों का जिला स्तर पर चयन

August 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.