– विधायक डॉ चिंतामणी मालवीय ने एसपी से चर्चा की, एसपी पे एएसपी राकेश खाखा को सौंपी जांच
जावरा। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा अंतर्गत ग्राम सरसी निवासी कन्हैयालाल धाकड़ की मृत्यु के संबंध में पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक जावरा के नेतृत्व में में विशेष जांच दल का गठन किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा एसआईटी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के नेतृत्व में और अधिक विस्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को घटना के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही करने एवं प्रकरण का यथा शीघ्र निराकरण करने के निर्देश टीम को दिए गए है। वहीं देर रात एसपी अमित कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और मोका मुआयना कर जांच दल से जानकारी प्राप्त की।
एसआईटी ने किया सीन रिक्रीऐट –
एएसपी राकेश खाखा के नेतृत्व में गठित टीम में नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो, निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, निरीक्षक जितेंद्रसिंह जादौन, निरीक्षक अयूब खान सहित सीसीटीवी, तकनीकी सेल के सदस्यों को सम्मिलित किया गया है। टीम ने शुक्रवार को घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस ने सीन रिक्रीएट कर भी जांच की गई। मामले में फॉरेंसिक अधिकारी, तकनीकी टीम एवं सीसीटीवी टीम द्वारा सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा शीघ्र ही पर्याप्त साक्ष्य एकत्रित कर यथाशीघ्र सभी तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

