– समिति के 40 से अधिक सदस्यों को शिल्ड, प्रमाण पत्र और आईडी कार्ड देकर किया सम्मानित
जावरा। शहर में होने वाले धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक आयोजनों के साथ ही कानून व्यवस्था में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलकर काम करने वाली नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को उनके परिश्रम का सम्मान शुक्रवार शहर पुलिस द्वारा किया गया।
शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह जादौन ने बताया कि पुलिस के साथ हर आयोजन में शुरुआत से लेकर अंत तक काम करने वाले समिति सदस्यों को सम्मानित किया गया हैं। समिति के 40 से अधिक सदस्यों को सीएसपी दुर्गेश आर्मो और एसडीओपी संदीप मालवीय के हाथों शिल्ड, प्रमाण पत्र और आईडी कार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सदस्यों द्वारा किए जाने वाले कार्यो की सराहना अतिथियों द्वारा की गई। आयोजन में शहर पुलिस थाने के अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने सम्मान पर शहर पुलिस थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह जादौन के प्रति आभार व्यक्त किया।





Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

