– प्रधान जिला न्यायाधीश ने बंदियों को दिया प्रोत्साहन
जावरा। प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम के निर्देशानुसार सोमवार को उप जेल जावरा पर बंदियों के लिए अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण सह पौधारोपण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बंदियों ने हिस्सा लेकर प्रशिक्षण लिया।
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम कु. नीना आशापुरे, प्रथम जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति, जावरा जंगबहादुरसिंह राजपूत एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम नीरज पवैया के आतिथ्य में सेंटल बैंक ऑफ इंडिया एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, रतलाम के सहयोग में सोमवार को उपजेल जावरा में निरूद्ध बंदियों को अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण दिया गया साथ ही जेल परिसर में पौधारोपण भी किया।
शिविर में प्रधान जिला न्यायाधीश ने निरूद्ध बंदियों को प्रशिक्षण लेने हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त कर जेल से निकलने के बाद आप अपने जीवन में खुशहाली एवं स्वरोजगार कर आय अर्जित कर समाज में सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकते है। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम द्वारा चलाये जा रहे पौधारोपण अभियान के अंतर्गत जेल परिसर में पौधा रोपित किया तथा पौधारोपण के महत्व के बारे में बताया कि स्वच्छ वातावरण बनाये रखने हेतु पौधारोपण व संरक्षण पर प्रकाश डाला। पौधारोपण के पश्चात उनकी देखभाल किए जाने हेतु प्रेरित किया। शिविर में न्यायाधीशगणों व अधिकारियों द्वारा भी पौधारोपण किया गया।
इनकी रही उपस्थिति –
शिविर के दौरान सहायक जेल अधीक्षक देवेन्द्रसिंह चन्द्रावत, सेंट आरसेटी निर्देशक दिलीप सेठिया, सेंटल बैंक ऑफ इडिया वरिष्ठ प्रबंधक त्रिलोक सांखला, शाखा प्रबंधक जावरा विकास गौर सहित उपजेल जावरा स्टॉफ, तहसील विधिक सेवा समिति जावरा का स्टॉफ उपस्थित रहा। संचालन त्रिलोक सांखला ने किया। आभार सहायक जेल अधीक्षक देवेद्रसिंह चन्द्रावत ने माना।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

