– जावरा जनपद की ग्राम पंचायत आक्याबैनी के सहायक सचिव को लोकायुक्त ने किया ट्रेप
– रतलाम जिले में लगातार बढ़ रहे भ्रष्टाचार के मामले
जावरा। रतलाम जिले में भष्टाचार के मामले में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जावरा और रतलाम के दो पटवारियों के बाद गुरुवार को उज्जैन लोकायुक्त ने जावरा जनपद की गा्रम पंचायत आक्याबैनी के सहायक सचिव को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रेप किया हैं।
लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि 04 जून को आवेदक रमेश डाबी निवासी ग्राम आक्यावेनी तहसील जावरा जिला रतलाम द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि सहायक सचिव अमरुवरतिया द्वारा प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त बैंक खाते मे डलवाने के लिए लिए 10 हजार की रिश्वत मांगी जा रही हैं। शिकायत का सत्यापन पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन के द्वारा डीएसपी राजेश पाठक के माध्यम से करवाया गया। शिकायत सत्य पाए जाने के बाद गुरुवार को ट्रेप करना तय किया। गुरुवार को आक्याबैनी ग्राम पंचायत कार्यालय पर सहायक सचिव अमरू को आवेदन से 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रेप किया। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। लोकायुक्त दल में निरीक्षक दीपक शेजवार, प्र. आरक्षक कन्हैयालाल धनगर, आरक्षक श्याम शर्मा, उमेश कुमार, स्टेनो रमेश डाबर आदि मौजुद रहे।






Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

