• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

August 15, 2026

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, August 15
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»लायसं क्लब के नि:शुल्क स्वास्थ शिविर में जाचे 136 मरीज
जावरा

लायसं क्लब के नि:शुल्क स्वास्थ शिविर में जाचे 136 मरीज

EditorBy EditorMay 18, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– लायंस क्लब और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने किया शिविर आयोजित
जावरा। सेवा के इस महातीर्थ लायन्स नेत्र चिकित्सालय परिसर पर लायंस क्लब जावरा व सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा जावरा के सहयोग से नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श महाशिविर का आयोजन किया गया है। इसमें इंदौर महानगर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ की टीम द्वारा नि:शुल्क बोन कैल्शियम डेंसिटी चेकअप, नि:शुल्क यूरो फ्लो मेट्रो के साथ नि:शुल्क ई.सी.जी. के माध्यम से मरीजों का उपचार किया गया। जिसमें डॉ. अनुपम खंडेलवाल जाइंट रिप्लेसमेंट एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ प्रियंक जैन हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ सुयश अग्रवाल कैंसर रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन, डॉ दीप जैन यूरोलॉजी सर्जन के द्वारा सेवा देते हुए नि:शुल्क जांच की गई। इस दौरान शिविर के अतिथि सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के जिला लीड अधिकारी मोहनलाल मीणा ने अपनी बात रखते हुए लायंस क्लब जावरा के सेवा प्रकल्प की प्रशंसा करते हुए कहाँ कि जब भी मानव सेवा के लिए लायंस क्लब जावरा को सहयोग की आवश्यकता होगी सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया लगातार अपना सहयोग करता रहेगा। व्यवस्था देख मन हुआ प्रफुल्लीत –
सेंट्रल बैंक जावरा ब्रांच मैनेजर विकास गौर ने कहा कि पिछले 2 साल से जावरा में रहते हुए पहली बार लायंस नेत्र चिकित्सालय आने का अवसर मिला है यहाँ की व्यवस्था को देखकर मन प्रफुल्लित हो गया। जब कभी भी लायंस क्लब को सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा जावरा के माध्यम से जन सेवा का अवसर मिलेगा उसे में और मेरी टीम की और से पूरा करने प्रयास करेंगे एवं लायंस क्लब जावरा की पूरी टीम को बहुत-बहुत साधुवाद। डॉ. प्रियंक जैन ने कहाँ की चिकित्सक का पेशा सेवा करना होता हैं उस पर आज निश्चित रूप से लायंस नेत्र चिकित्सालय के माध्यम से आंखों का इलाज इस विश्वस्तरीय जावरा जैसे नगर में किया जा रहा है यह हम सबके लिए गौरव का विषय है जो सुविधा महानगरों में मिलती है वही सुविधा जावरा नगर में बहुत कम दामों पर सेवा के लिए जा रही है मैं सभी लायंस साथियों का धन्यवाद करता हूं की आपने मानवीय सेवा का जो लक्ष्य रखा है जिसे निरंतर आप कर रहे हैं वह अनुकरणीय है वंदनीय है। 136 मरीजों की हुई जांच –
उक्त जानकारी देते हुए चेयरमैन सामाजिक सेवा समिति संदीप रांका, चेयरमैन स्वास्थ्य समिति डॉ अजयसिंह राठौड ने बताया की लायंस क्लब जावरा अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में वृहद नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 136 मरीजों की जाँच की गई। इस दोरान पूर्वाध्यक्षगण रमेश मेहता, अशोक सेठिया, हरीनारायण अरोड़ा, रजनीकांत शाह, कार्यवाहक अध्यक्ष संजय तलेसरा, उपाध्यक्ष सुधीर जैन, राजकुमार मारवाड़ी, कोषाध्यक्ष संजय गौधा, पंकज काठेड, रजत सोनी, शरद डुंगरवाल, विपिन चोरडिया, दिनेश गोरी, संदीप दसेडा, विजय राठौड, अभय कांठेड, पर्वतसिंह आंजना, नरेन्द्र संघवी, बालमुकुंद गर्ग, प्रकाश अरोड़ा, अतुल गोधा आदि उपस्थित थे। लायंस क्लब व चिकित्सालय की जानकारी लायन्स नेत्र चिकित्सालय चेयरमैन अनिल धारीवाल ने प्रस्तुत की। संचालन पूर्वाध्यक्ष सजी वर्गीस ने किया। आभार सचिव यश जैन ने माना।

Post Views: 153
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

August 15, 2026

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026
Don't Miss
जावरा

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

By EditorAugust 15, 2026

– ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां – डॉ.…

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026

तिरंगे की शान, देशभक्ति की उड़ान : महावीर जैन नेशनल स्कूल में पूर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह

August 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

August 15, 2026

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.